कांग्रेस नेता ने भूमि पूजन के मुहूर्त को बताया अशुभ, कहा- पीएम छोड़े हठधर्मिता नहीं तो…

राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर अयोध्या में तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। इस बीच भूमिपूजन को लेकर कई राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है। तैयारियों के बीच मध्य प्रदेश के सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर भूमि पूजन के मुहुर्त को अशुभ बताया है।

दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूँ ५ अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मीता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए।
अब एक और प्रश्न उपस्थित होता है। उत्तर प्रदेश की मंत्री की कोरोना से मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पोजिटिव भारत के गृहमंत्री कोरोना पोजिटिव। इन हालातों में क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री को कोरोनटाइन नहीं होना चाहिए? क्या कोरोनटाइन में जाने की बाध्यता केवल आम जनता के लिए है? प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के लिए नहीं है? कोरोनटाइन की समय सीमा १४ दिवस की है।

मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइए। आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यो तोड़ा जा रहा है? और आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं? ५ अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने सचेत किया था। मोदी जी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया।यानि मोदी जी हिंदू धर्म की हजारो वर्षों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं!! क्या यही हिंदुत्व है?

LIVE TV