गुजरात चुनाव से पहले ही कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, राहुल के सबसे चहेते ने पार्टी को कहा अलविदा

कांग्रेस को झटकानई दिल्‍ली। गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के अहम रणनीतिकार आशीष कुलकर्णी ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा थमा दिया है। खुद को राहुल गांधी का करीबी और कांग्रेस के समन्वय केंद्र का सदस्य बताने वाले आशीष कुलकर्णी ने अपने इस्तीफा के पीछे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस को झटका

कुलकर्णी ने अपने इस्तीफे में जमीनी स्तर पर मेहनत की कमी और महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल और उत्तराखंड जैसे राज्यों में पार्टी की दुर्गति के लिए पार्टी के भीतर अनिश्चितता को जिम्मेदार ठहराया है।

वहीं इस मामले पर जब कांग्रेस से सवाल किया गया तो पार्टी ने उलटा सवाल कर दिया कि ‘ये आशीष कुलकर्णी कौन हैं?’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन का कहना है कि हमें नहीं पता आशीष कुलकर्णी कौन हैं। आप मुझे बताएं कि क्या आशीष कुलकर्णी नाम के शख्स को आपने कभी दिखाया है।

उन्होंने कहा हमें नहीं पता कौन है, आपको भी नहीं पता कौन है।

माकन ने कांग्रेस समन्वय केंद्र के अस्तित्व पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ऐसी कोई कॉर्डिनेशन सेंटर नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कोई कुछ बोल दे तो आप चला देते हैं। कल को कोई खुद को प्रधानमंत्री मोदी का करीबी बताएं और कुछ भी बोले तो क्या वह खबर चला दी जाएगी।

गौरतलब है कि अपने इस्तीफे में कुलकर्णी ने कांग्रेस में मचे उठापटक के लिए पार्टी के पुराने नेताओं को विश्वासपात्र ठहराया है। उन्होंने लिखा है कि पुरानी पीढ़ी के कुछ नेता ऐसी अफवाह फैलाने में जुटे हैं, जिसका लोगों के बीच ये संदेश जा रहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास नहीं रह गया है। आशीष ने लिखा है कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र लाने की राहुल गांधी की कोशिश फेल हो चुकी है।

LIVE TV