कांग्रेसी नेता ने खून से पत्र लिखकर की विनती, कहा-राहुल गाँधी इस्तीफा न दें !…

रिपोर्ट – राम अनुज भट्ट

लखनऊ : लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने पर तुले राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं |

कांग्रेस के कई दिग्गज नेता राहुल गांधी को मनाने में लगे हुए हैं | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को अपने खून से लिखकर पत्र भेजा है | राहुल गांधी से अध्यक्ष पद से इस्तीफा ना देने को कहा है |

 

गर्मी में पड़ेगी बिजली की मार , यहाँ 3 दिन तक बंद रहेगी बिजली !

 

यूपी कांग्रेस कमेटी के नेता शैलेंद्र तिवारी उर्फ बब्लू ने एक पत्र  लिखा है | उसमें कहा गया है कि “तमाम नौजवान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आपके नेतृत्व की जरूरत है | आपसे निवेदन है आप कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बने रहें |

आपके नेतृत्व में हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता अपने खून के एक-एक कतरे तक आपके साथ रहेंगे | हम आपके साथ हैं | कांग्रेस नेता ने यह भी लिखा कि हमें राजीव गांधी की शहादत याद है, इसलिए हम सब आपके साथ हैं | हमें आपकी जरूरत है |”

 

LIVE TV