Karva Chauth 2020 : यह है करवाचौथ की पूजा

कार्तिक कृष्ण पक्ष में नवरात्री और शरद पूर्णिमा के बाद आने वाले व्रतों में करवाचौथ और अहोई अष्टमी का व्रत प्रमुख है। करवाचौथ का व्रत महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस खास दिन पर पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं।

वहीं कहीं-कहीं इस खास दिन पर सुबह सूर्योदय से पहले ही सरगी खाने की भी परंपरा है। सुबह सरगी खा ली जाती है फिर उसके बाद व्रत की कथा पढ़ी जाती है। इसी के साथ शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत खोला जाता है।

कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को पड़ने वाले व्रत को करवा चौथ व्रत भी कहा जाता है। इस बार यह व्रत 4 नवंबर 2020 बुधवार को होगा। इसी दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायुष्य, यश कीर्ति और सौभाग्य वृद्धि के लिए किया जाता है।

LIVE TV