औरंगजेब ने जिस महल में करवाया था अपना राज्याभिषेक उसे लेकर ASI ने लिया बड़ा फैसला

उत्तरी दिल्ली के शालीमार बाग स्थित ऐतिहासक शीश महल में अब संरक्षण का कार्य नहीं होगा। यहां संरक्षण कार्य पर विवाद के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(एएसआई) ने यह फैसला लिया है। यह वही महला है जहां पर 31 जुलाई 1658 में औरंगजेब ने अपना राज्याभिषेक करवाया था। दो साल पहले जब इसका संरक्षण कार्य शुरु हुआ तो हिंदू संगठनों ने इसका जमकर विरोध जताया।

आपको बता दें कि यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयभगवान गोयल ने इस संरक्षण कार्य का विरोध करते हुए उस दौरान मौजूदा संस्कृति मंत्री को पत्र लिखा था। इसी के साथ एएसआई के तत्कालीन महानिदेशक से मुलाकात भी की थी। उनका यह विरोध स्मारक का नाम औरंगजेब के राजतिलक से जुड़ने को लेकर था। जिसके चलते उन्होंने कहा था कि लाखों हिंदुओं को बेवजह मौत के घाट उतारने वाले औरंगजेब को एएसआई महिमामंडित कर रहा है। जिसके बाद उस समय एएसआई ने अधिकारियों को काम बंद करने का आश्वासन भी दिया था। फिर कोरोना के चलते काम बंद था जो बाद में शुरु ही नहीं हुआ। अब इसके संरक्षण की योजना ही एएसआई ने त्याग दी है।

LIVE TV