इस ऐप के जरिये अब अपने मोबाइल पर लें रियो का लुत्फ़

ओलम्पिक मोबाइल ऐपरियो डी जेनेरियो| ब्राजील के महानगर रियो डी जेनेरियो में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों का लुत्फ प्रशंसक ओलम्पिक मोबाइल ऐप पर उठा सकेंगे। रियो ओलम्पिक-2016 आयोजन समिति ने खेलों के मोबाइल ऐप का शुभांरभ किया है।

ओलम्पिक मोबाइल ऐप

इस ऐप के माध्यम से प्रशंसक अपने पसंदीदा खेल की जानकारी अपने मोबाइल पर हासिल कर सकेंगे।

इस ऐप में ओलम्पिक खेलों से संबंधित सारी जानकारी मौजूद होगी जिसमें 37 खेल स्थलों की जानकारी, कार्यक्रम आदि शामिल हैं।

यह ऐप पुर्तगाली, स्पेनिश, फ्रेंच, मैनडरिन चाइनिज, जापानी और इंग्लिश सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगी। इस ऐप पर कार्यक्रम, परिणाम, पदक, खिलाड़ी और टीमों की जानकारी भी उपलब्ध होगी।

LIVE TV