ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज़ हैं युवराज, बड़े-बड़े गेंदबाजों के उड़ गए होश

युवराज सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। भले ही युवी इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हों, लेकिन एक समय वो भी रहा जब युवराज ने न सिर्फ गेंदबाज़ों के दिमाग में बल्कि फैंस के दिलों में भी राज किया। युवराज सिंह का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में शुमार होता रहा है। युवी के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी है जो दुनिया का कोई और बल्लेबाज़ बना ही नहीं सका है।

इकलौते बल्लेबाज़ हैं युवराज

युवराज सिंह ने 2007 में खेले गए T-20 World Cup में इंग्लैंड के खिलाफ स्टूअर्ड ब्रॉड के एक ओवर की छह गेंदों में छह छक्के जड़े थे। युवराज सिंह ने ये कमाल 11 साल पहले किया था और इसी दिन युवी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जो आज भी कायम है। खास बात ये है कि ये कमाल दुनिया का कोई और खिलाड़ी कर ही नहीं सका है।

दरअसल, युवी अंतरराष्ट्रीय T-20 में छह गेंदों पर छह छक्के लगाने वाले दुनिया के एकलौते और एकमात्र बल्लेबाज़ हैं। हालांकि युवी के बाद कई लोगों ने T-20 क्रिकेट में छह गेंदों पर छह छक्के लगाए हैं, लेकिन उन्होंने ये करिश्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं बल्कि घरेलू टूर्नामेंट या फिर T-20 लीग में किया है।

2007 में खेला गया वो T-20 World Cup का पहला संस्करण था। द. अफ्रीका में खेले गए उस टूर्नामेंट को भारत ने जीतते हुए इस खिताब का पहला विजेता बनने का गौरव हासिल किया था।

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए उस मैच में युवराज सिंह ने छह छक्के तो लगाए ही, इसके साथ ही साथ उन्होंने T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में12 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। आपको बता दें कि युवी के इस कीर्तिमान को आज तक कोई तोड़ तो नहीं सका है, लेकिन इसकी बराबरी कुछ खिलाड़ियों ने जरुर कर ली है।

LIVE TV