एक विचित्र मोड़ पर आकर टूटे इन सेलिब्रिटीज के रिश्ते, जानें कैसे

बॉलीवुड की ही तरह टीवी इंडस्ट्री में कई लव स्टोरीज बनती हैं और बिगड़ती हैं। मगर, कुछ रिश्ते बेहद विचित्र मोड़ पर आकर टूट जाते हैं।
एक विचित्र मोड़ पर आकर टूटे इन सेलिब्रिटीज के रिश्ते, जानें कैसे

कुछ दिन पहले की ही बात हैं जब बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सृष्टि रोड ने अपने लंबे समय से रहे बॉयफ्रेंड मनीष नागदेव के साथ ब्रेकअप कर लिया था। इस ब्रेकअप के 6 महीने बाद मनीष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 पन्ने का एक लेटर लिखा और बताया कि किस तरह उनकी गर्लफ्रेंड ने फोने पर ही ब्रेकअप कर लिया और उसके बाद से वह शांत है।

इस लेटर में मनीष ने अपनी दिल के दर्द को बयां किया है। वैसे मनीष अकेले नहीं हैं जो इस दर्द से जूझ रहे हैं। टीवी सीरियल्स में काम करने वाले कई सेलिब्रिटीज हैं जिनका ब्रेकअप बेहद आर्श्चजनक तरीके से हुआ।

फैट लॉस के लिए आज ही बनाएं शिल्पा शेट्टी की ये टेस्टी रेसिपी

इन सेलिब्रिटीज में अगर केवल फीमेल सेलेब्रिटीज के ब्रेकअप की बात करें तो इनमें टीवी सीरियल ‘यह है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, करिश्मा तन्ना, अंकिता लोखंडे सभी आती हैं। इनकी लवस्टोरी जितनी दिलचस्प है उतनी ही ब्रेकअप स्टोरी दर्दनाक है। यह सभी एक्ट्रेसेस उन बीते लम्हों को भुला चुकी हैं। किसी ने शादी कर ली है तो कोई आज भी अपने साथ हुए धोखे को याद करके सहम उठता है।

दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा

दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर शरद मल्होत्रा पहली बार टीवी सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ के सेट पर मिले। दोनों का ही यह पहला सीरियल था। दोनों दोस्त बनें और फिर दोनों के बीच प्यार पनपनें लगा।

दिव्यांका इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थीं। वह शरद से शादी करना चाहती थीं। शादी के सपने संजोए दिव्यांका को इस बात की खबर भी नहीं थी कि शरद की प्लानिंग्स कुछ और हैं। वह करियर में आगे बढ़ा चाहते थे। दिव्यांका का भी यही ख्याल था मगर वह शरद से शादी करना चाहती थी। देखा जाए तो दिव्यांका आज शरद से काफी सफल हैं। मगर, उस वक्त शरद ऐसा नहीं चाहते थे। दिव्यांका अपने ब्रेकअप के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं। उन्होंने एक बार इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘वह रिश्ता बहुत खूबसूरत था। मैं बहुत दिन तक डिप्रेशन में रही।’ वहीं शरद ने कहा, ‘उस वक्त शादी के लिए मैं तैयार नहीं था।’

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत 

टीवी सरियल पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और अपने को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। यह टीवी सीरियल ऑफ एअर हुआ तो सुशांत ने बॉलीवुड का दामन थाम लिया और अंकिता काम तलाशने के लिए स्ट्रगल करती रहीं।

सुशांत सफल होते गए और अंकिता उनकी सफलता को सेलिब्रेट करती रहीं। दोनो शादी करने का प्लान बना रहे थे कि तब ही सुशांत का नाम उनकी को-स्टार कृति सेनन से जुड़ने लगा। सुशांत और कृति के बीच रिश्ता था या नहीं इसका खुलासा तो कभी नहीं हुआ मगर, सुशांत और अंकिता के बीच दूरियां बढ़ती गईं और दोनों ने अपने ब्रेकअप की बात मीडिया को खुद ही बता दी।

गौहर खान और कुशाल

गौहर खान और कुशाल 

बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान को कौन नहीं जानता। इस बिग बॉस सीजन में गौहर खान और एक्टर कुशाल के प्यार के किस्‍से चर्चा में थे । दोनों ने यह बात स्वीकार भी की थी। मगर, जब गौहर बिग बॉस हाउस से बाहर आईं तो कुछ ही दिन में दोनों का ब्रेकअप हो गया। कुशाल ने मीडिया को बताया कि गौहर उनसे धर्म बदलने की बात कह रही थीं  वहीं गौहर ने इन सभी बातों को झूठ बताया था। फिलहाल गौहर एक बार फिर कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ अफेयर चल रहा है।

तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद के घर में हत्या की वारदात से मचा हाहाकार, जानिए क्या है पूरा मामला

उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना

उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना 

बिग बॉस 8 में कंटेस्टेंट रहे उपेन पटेल और करिश्मा तन्न का ब्रेकअप भी काफी अजीब था। दोनों 2 साल डेटिंग पर रहे। मगर, उसके बाद उपेन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की घोषणा की कि उनका और करिश्मा को ब्रेकअप हो चुका है।

दोनों के ही एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालते रहते थें। अचानक से करिश्मा और उपेन ने इस बात को पब्लिक कर दिया किया कि वह दोनों ही अलग होने के बात से सहमत हैं।

LIVE TV