एक ताबूत पर मिले 3000 साल पुराने फिंगर प्रिंट, जिनको देखकर आपका हो जायेगा बुरा हाल…

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मिस्त्र के एक ताबूत से तीन हजार साल पुराने उंगलियों के निशान खोज निकाले हैं। कैंब्रिज शहर के प्राचीनतम संग्रहालय फिट्जविलियम में इनको दिखाया गया है।

अजब गजब

माना जा रहा है कि ये उंगलियों के ये निशान मिस्त्र के एक प्राचीन कारीगर के है जानकारी के अनुसार संग्रहालय की मुख्य संरक्षिका जूली डॉसन ने बताया है कि उंगलियों के निशान उन छोटी-छोटी जानकारियों में से हैं जो हमें प्राचीन कारीगर की जानकारी देते हैं।

उंगलियों के इन निशानों की पहचान सबसे पहले साल 2005 में फिट्जविलियम संग्रहालय के शोधार्थियों ने की थी, लेकिन इन्हें अब से पहले व्यापक रूप से प्रचारित नहीं किया गया था।

पहली झलक में Tata Motors की Altroz ने सबको बना दिया दीवाना, आप भी जान लें क्या हैं खूबियाँ…

संभावना बताई जा रही है कि महान पुजारी नेसपॉवरशेलिफ्ट के इस ताबूत पर उंगलियों के निशान उस वक्त को होंगे जब ताबूत को कारीगरों द्वारा रंगा जा रहा था।

ये ताबूत 1000 ईसा पूर्व से पहले या 20वीं तथा 21वीं वंश के बीच के हैं। इन ताबूतों को एक्स-रे और सीटी स्कैन सहित कई व्यापक परीक्षणों से गुजरना प़डा।

LIVE TV