‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के अंतर्गत, सीमा के पास 12 सड़कों का किया उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा बनाई गई 12 बॉर्डर रोड का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा, पूर्वोत्तर का रणनीतिक दृष्टि से बहुत महत्व है, इसका भूगोल बेजोड़ है। ये सड़कें विकास के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि, दो दिन पहले ही गलवान घाटी में हुई घटना को एक साल बीते हैं। हमारे जवानों ने जिस शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए अपनी शहादत दी और भारत की सीमाओं की रक्षा की उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है।

Defence Minister Rajnath Singh to visit Ladakh on Friday: Report | Business  Standard News

रक्षामंत्री ने कहा, कई देशों के साथ इस इलाके की सीमाएं लगती है। विकास के साथ-साथ सुरक्षा की नजर से महत्वपूर्ण हैं। इन सड़कों से इस इलाकों में रहने वाले लोगों को लाभ होगा। हमारी सरकार ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के अंतर्गत उस बड़े लक्ष्य का हिस्सा हैं। जिसके तहत सरकार सीमाई क्षेत्रों के संपूर्ण विकास पर बहुत अधिक जोर दे रही है। आज इस प्रदेश के किसानों की पहुंच देश ही नहीं, विदेशों तक बढ़ी है। आप लोगों को शायद मालूम होगा,कि यहाँ से थोड़ी दूर पर, सुबनसिरी इलाके में एक फल होता है, जिसे ‘अंतेरी’ कहा जाता है। लोग थोड़ा-बहुत उसे खुद खाते थे, बाकी पशुओं को डाल देते थे। दो दिन पहले ही गलवन घाटी में हुई घटना को एक साल बीते हैं।

LIVE TV