उप परिवहन आयुक्त ने विभाग में किया औचक निरीक्षण, दिखा अफरा-तफरी का माहौल

लखनऊ के आरटीओ विभाग में उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से विभाग में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला।

उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद ने बताया कि दो दिन पहले मुख्य सचिव ने औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कुछ निर्देश दिए गए थे। उन निर्देशो में कितना इम्प्लीमेंट हुआ, इस बात को लेकर ही दोबारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अभी भी कुछ कमियां पाई गई हैं। जल्द ही उन समस्याओं का निदान हो जाएगा।

LIVE TV