उप्र की राजधानी में साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन जालसाज को किया गिरफ्तार, झारखंड में है मास्टरमाइंड

 

रिपोर्टर—उमेश मिश्रा

 

लखनऊ– राजधानी में हजरतगंज की साइबर सेल टीम ने जालसाज प्रदुम्न मंडल को गिरफ्तार किया । आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि प्रदुम्न एक ऐसे गिरोह का सक्रिय सदस्य है जिसका सरगना झारखंड के जामतारा में बैठकर इस ठग विद्या के नेटवर्क को संचालित करता आ रहा है। गिरोह ने लोगों के बैंक और एटीएम की जानकारी जुटा ऑनलाईन अब तक करोड़ो की लूट की है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार प्रदुम्न ने भी 50 लाख की ठगी अब तक लोगों से ऑनलाइन जालसाजी कर की हुई है।

LUCKNOW

लखनऊ में बीते दिनों एक पीड़ित को इस गिरोह ने अपने झांसे में फंसा ऑनलाइन 49000 से अधिक की चपत लगाई थी। जिसके बाद पीड़ित युवक ने जब कमिश्नर से शिकायत की तो कमिश्नर के आदेश पर हजरतगंज की साइबर टीम ने अपनी जांच शुरू की. जांच के दौरान दिल्ली से आरोपी प्रदुम्न को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदेश सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी यूपी में दबंगई जारी

आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि झारखंड के जामतारा में बैठा शातिर सरगना इस गिरोह को संचालित कर रहा है। जिसके तार झारखंड से लेकर दिल्ली, कर्नाटक, सिलिगुणी, सहित तमाम राज्यो तक फैले हुए है। ये गिरोह वही से बैठे बैठे लोगों को पहले अपने झांसे में लेता है बाद में उनकी बैंक और एटीएम डिटेल हासिल करता है। इसके बाद ऑनलाइन महंगे प्रोडक्ट की शॉपिंग का लालच दे लोगों से रकम ऐंठ लेता है।

 

इस गिरोह से जुड़े लोग इन महंगे प्रोडक्ट को कम दामो में बेचकर उस रकम को अपने सरगना की झारखंड पहुंचाते थे। जनकी अपने हिस्से की रकम पहले ही ये ले लिया करते थे। पुलिस अब इस गिरोह के सरगना तक पहुंचने के लिए झारखंड पुलिस से संपर्क कर रही है ताकि लोगों को लूटने वाले इस गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया जा सके।

LIVE TV