उत्तर प्रदेश को भाजपा ने दिया नया प्रदेश अध्यक्ष, देखें कौन है नया चेहरा

रिपोर्ट- KASHINATH SUKLA

वाराणसीः उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया। इसे तत्काल प्रभाव से प्रभावी भी कर दिया गया है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर स्वतंत्र देव सिंह के नाम पर मोहर लगी उस वक्त वो पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आये थे। यहां उन्होंने पं दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने की बात कही।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में पहला बयान दिया है। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जो दायित्व मिलेगा उसे पूरा करूँगा। देश के प्रधानमंत्री मोदी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री ने जो दायित्व सौंपा है।

मैं इस यंत्र को देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बलबूते आगे बढ़ाऊंगा। दायित्व पार्टी में महत्वपूर्ण नहीं होता पार्टी एक विचारधारा है पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना है। गरीबो के घर मे पक्की छत हो जाय नल की टोंटी पहुंच जाए शैचालय बन जाय गैस चूल्हा पहुंच जाए।

एक लाख के ईनामी सहित कुल 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, खुद ग्रामीण पहुंचे सरेंडर करवाने !

गरीबो के सम्मान और सपने को साकार करने के लिए योगी जी और मोदी लगातार परिश्रम कर रहे हैं मुझे प्रदेश अध्यक्ष के नाते जनता की सेवा करना मेरा दायित्व है। गरीबो के सपने को साकार करने के जो दायित्व मिलेगा उसे पूरा करेंगे। बाबा भोलेनाथ का कृपा है उन्ही की कृपा से काम करूंगा।

LIVE TV