उत्तराखंड सरकार के 100 दिन पूरे, लिए गए ये अहम फैसले

उत्तराखंडदेहरादून आज (25 जून) को उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। जाहिर है सरकार इस मौके पर जनता को अपने सौ दिनों के कार्यों का लेखा जोखा देगी। सरकार के 100 दिन पूरे होने पर राज्य में पार्टी बड़े आयोजन की तैयारी कर रही है। इसमें सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने के साथ ही मीसा बंदियों को सम्मानित करने की भी तैयारी है।

भाजपा बताएगी राज्य सरकार की उपलब्धियां

त्रिवेंद्र सरकार 100 दिन पूरे होने पर मोदी सरकार की उपलब्धियां भी बताएगी। बताते चलें कि राज्य सरकार ने अपने 100 दिनों के कार्यकाल में न सिर्फ कई अहम फैसले लिए हैं बल्कि कई तरह की चुनौतियों का सामना भी किया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि त्रिवेंद्र सरकार अपने 100 दिन कार्यकाल को शत-प्रतिशत सफल करार देगी।

त्रिवेंद्र सरकार के सौ दिन पुरे होने पर एक ओर सरकार अपनी उपलब्धियों को जनता को बता रही है तो वहीँ विपक्षी पार्टियों ने उत्तराखंड सरकार पर निशाना भी साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सत्ता पाने के लिए किसानों के कर्ज माफ करने का बीजेपी ने वादा किया था। अब बीजेपी अपने वादे से मुकर रही है। पिथौरागढ़ में किसान ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने देवभूमि को शर्मसार किया है।

त्रिवेंद्र सरकार ने 100 दिन पूरे होने पर जनता को यह तोहफा देने का मन बनाया है:

  • सरकार किसान कर्ज माफी पर कोई अहम फैसला ले सकती है।
  • प्रदेश में युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार केंद्र से मदद ले सकती है।
  • यूपी सरकार की तर्ज पर गढ्ढा मुक्त रोड के लिए भी काम किए जाएंगे।
  • प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई सख्त कदम उठाए जाएंगे।
  • उत्तराखंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं पर काम किया जाएगा।
LIVE TV