ई-पर्यटक वीजा पर हो रही पर्यटकों में वृद्धि…

ई-पर्यटक वीजा पर अन्य देशों से भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष जनवरी से अगस्त माह तक ई-पर्यटक वीजा पर 1,69,976 पर्यटक आए हैं, जबकि जनवरी-मई, 2014 में यह संख्या 17,120 थी। इस तरह इसमें कुल 892.9 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है।ई-पर्यटक वीजा पर हो रही पर्यटकों में वृद्धि...

गौरतलब है कि बीते अगस्त माह के दौरान ई-पर्यटक वीजा पर 22,286 पर्यटक आए, जबकि अगस्त, 2014 में यह संख्या 2,705 थी।

इस तरह इसमें 723.9 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। सरकार ने 43 देशों के लिए 27 नवम्बर, 2014 को इलैक्ट्रॉनिक यात्रा अनुमोदन (ई.टी.ए.) के जरिए सक्रिय टी.वी.ओ.ए. (आगमन पर पर्यटक वीजा) का शुभारंभ किया था।

ई-पर्यटक वीजा पर हो रही पर्यटकों में वृद्धि...

सरकार ने बीते जनवरी माह में गुयाना और बीते अप्रैल में श्रीलंका के नागरिकों को इस योजना के दायरे में ला दिया था।

वर्तमान में ई-पर्यटक वीजा सुविधा भारत में 16 हवाई अड्डों पर आगमन के लिए 13 देशों के (इनमें 36 देशों के लिए इस सुविधा को 15 अगस्त, 2015 तक बढ़ाया गया था) नागरिकों के लिए उपलब्ध है।

सुविधा का लाभ में अमरीका सबसे आगे

बीते अगस्त माह के दौरान ई-पर्यटक वीजा सुविधा का लाभ उठाने वाले शीर्ष 10 देशों में अमरीका सबसे आगे है।

भारतीय अधिकारियों से इस बात का बदला ले रहा पाकिस्तान

अमरीका से 25.93 प्रतिशत पर्यटक ई-पर्यटक वीजा पर भारत आए, जबकि जर्मनी से 10 प्रतिशत, फ्रांस से 8.76, आस्ट्रेलिया से 7.20, कनाडा से 6.39, रूस 2.37, संयुक्त अरब अमीरात से 8.92, कोरिया से 4.23, जापान से 3.41 और सिंगापुर से 2.22 प्रतिशत पर्यटक ई-पर्यटक वीजा पर भारत आए।

ई-पर्यटक वीजा पर आए पर्यटकों ने सबसे अधिक इन स्थानों का किया भ्रमण

बीते अगस्त माह के दौरान ई-पर्यटक वीजा पर पर्यटकों ने सबसे अधिक नई दिल्ली का भ्रमण किया।

नई दिल्ली में 42.67 प्रतिशत, मुम्बई में 23.40, बेंगलुरू में 10.37, चेन्नई में 9.07, हैदराबाद में 4.21, कोच्चि में 3.97, गोवा में 0.58, कोलकाता में 2.38 और त्रिवेन्द्रम में 1.87 प्रतिशत पर्यटकों ने ई-पर्यटक वीजा पर भ्रमण किया।

LIVE TV