इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को खास अंदाज़ में किया प्रपोज , फिर हुआ कुछ ऐसा की चौंक गए लोग…

आज के समय लोग अपनी गर्लफ्रेंड को अलग – अलग अंदाज़ से प्रपोज करते हैं. वहीं देखा जाये तो लोग अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए कोई पहाड़ पर चढ़ते हैं तो कोई खास अंदाज़ से खुश करता हैं।

 

 

 

बतादें की लोग अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं। कोई पहाड़ की ऊंची चोटी पर चला जाता है, तो कोई ऊंची इमारत पर चढ़कर अपना हाल-ए-दिल बयां करता है। लेकिन ब्रिटेन के स्टीफन काहिल नामक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड हीदी को शादी के लिए अनोखे स्टाइल में प्रपोज किया।

सबसे बड़ा मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने किया चौकाने वाला खुलासा , कहा लश्कर से नहीं हैं कोई संबंध…

देखा जाये तो स्टीफन अपने प्रपोज को यादगार बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपने पसंदीदा हॉलीडे स्पॉट सोमरसेट के एक बीच पर सैंड आर्टिस्ट सिमोन बेक की मदद से 85 मीटर चौड़ा एक सैंड आर्ट बनवाया, जिस पर लिखा था ‘विल यू मैरी मी हीदी’।

लेकिन स्टीफन ने हीदी को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया था। वह उसकी आंखें बंद करके उस जगह पर ले गए और धीरे से आंखें खोलने को कहा। हीदी ने जैसे ही आंखें खोली, सामने का नजारा देखकर वह हैरान रह गई। वो कुछ बोल पाती, इससे पहले ही स्टीफन हाथ में अंगूठी लिए घुटनों के बल बैठ गए और शादी के प्रपोज किया।

दरअसल स्टीफन ने बताया कि हीदी उस वक्त काफी भावुक हो गई थी। उसे अंदाजा भी नहीं था कि स्टीफन उसे शादी के लिए इस तरह से प्रपोज करेंगे। हालांकि स्टीफन और हीदी अक्सर छुट्टियां बिताने सोमरसेट जाते रहते थे, लेकिन हीदी को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इस बार की छुट्टी उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत छुट्टी होगी।

वहीं हीदी ने स्टीफन का प्रपोजल स्वीकार कर लिया और शादी के लिए हां कर दी। फिर स्टीफन ने उन्हें अंगूठी पहना दी। अब दोनों शादी की तैयारियों में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे।

 

LIVE TV