इस प्रेमी जोड़े ने पहले जंगल में रचाई शादी, फिर थाने में किया सरेंडर; जानें वजह

यह मामला झारखंड प्रदेश के गोला थाना क्षेत्र का है। दो दिनों से फरार प्रेमी युगल ने रामगढ़ जिले के तिरला जंगल में शादी रचा ली। इसके बाद थाने में सरेंडर कर दिया। अंतत: दोनों के स्वजन को इस शादी को स्वीकार करना पड़ा। युवक मुकेश मुंडाबेटुलखुर्द गांव का रहने वाला है। युवती सपना कुमारी सोंटाई गांव की रहने वाली है। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

काफी तलाश के बाद दोनों का कहीं पता नहीं चला, तो पुलिस ने युवक के चाचा और छोटे भाई को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद दोनों ने शुक्रवार रात थाने में समर्पण कर दिया। दोनों लंबे समय से प्रेम करते थे। स्वजन ने युवती के घर से बाहर निकालने पर पाबंदी लगा दी थी। इस बीच दोनों का प्यार परवान चढ़ा और मौका मिलते ही दो दिन पूर्व दोनों फरार हो गए।

LIVE TV