इस पेड को घर में लगाकर रोज पानी डालने से पूरी होगी मनोकामना…

वास्तु व ज्योतिषशास्त्र में अशोक के पेड का बहुत महत्व माना है। इस पेड को लगाने से आसपास की समस्त नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है। मान्यता है कि इस पेड में रोज पानी डालने से समस्त मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। आइए,आपको बताते हैं कि अशोक के पेड लगाने के और क्या-क्या फायदे हैं।

अशोक पेड का अर्थ- जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि जहां अशोक का पेड लगा रहता है वहां किसी प्रकार का शोक नहीं होता है।

वास्तु में महत्व- वास्तुशास्त्र में अशोक का पेड लगाने का महत्व बताया है। इस पेड को लगाने से नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है और सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। अशोक को घर में लगाने से हमेशा सुख-समृद्वि का वातावरण बना रहता है और विध्न-बाधाएं दूर होती हैं।

मांगलिक कार्यों में उपयोग- अशोक के पेड के पत्तों को मांगलिक कार्यों में प्रमुखता से उपयोग में लाया जाता है जिससे कार्यों में शुभता आती है।

मिलने वाले लाभ- अशोक के पेड को लगाने पर कई तरह के सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। घर में हमेशा उत्तर दिशा में ही अशोक के पेड को लगाना चाहिए क्यों कि गलत दिशा में इस पेड को लगाने पर विपरीत परिणाम प्राप्त होते हैं। यह भी धार्मिक मान्यता है कि सही दिशा में अशोक का पेड लगाने पर धन की देवी लक्ष्मी का वास होने से आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पडता है और वास्तुदोष खत्म होते हैं।धार्मिक ग्रंथों में भी अशोक के पेड को लेकर कई कथाएं जुडी हुई हैं जिससे इसका महत्व का पता चलता है।

इस तरह अशोक के पेड को लगाकर कई सकारात्मक परिणाम को प्राप्त किया जा सकता है और मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है।

LIVE TV