इस दिन महिलाओ के लिए गर्भधारण करना होता है सबसे अच्छा, जाने क्या है फायदे

कपल्स के प्यार और इजहार के दिन वैलेंटाइंस को कौन अपने लव स्पेशल से नहीं मिलना चाहता है। इस दिन का युवा हर साल इंतजार करते हैं। आज प्यार का इजहार करने, पार्टनर को मनाने, पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करने का सबसे बेहतर दिन माना जाता है। लेकिन एक रिसर्च के मुताबिक, आज का दिन गर्भधारण की इच्छुक महिलाओं के लिए भी बेस्ट है।

गर्भधारण करने के लिए वैलेंटाइन डे है सबसे बेस्ट:

मां बनने की ख्वाहिश रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेस्ट है। रिसर्च में कहा गया जो महिलाएं आज के दिन गर्भधारण करती हैं उनके बच्चों को फ्यूचर में मल्टिपल सिरोसिस जैसे मानसिक विकारों के होने का खतरा कम होता है।

वैलेंटाइन डे रोमांस और प्यार का दिन है। इस दिन कपल्स लाइफ के स्ट्रेस और बाकी चीजों को इग्नोर कर देते हैं। ऐसे में ये आसानी से कंसीव किया जा सकता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक, स्ट्रेस के कारण भी गर्भधारण में समस्याएं आ सकती हैं। ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने ये रिसर्च की जिसमें एक लाख लोगों को शामिल किया गया।

जो महिलाएं गर्मियों में गर्भधारण करती हैं और सर्दियों में जिनकी डिलीवरी होती है उन्हें विटामिन डी की कमी नहीं होती है।

लेशनशिप में रह रहे कपल्स की फर्टिलिटी भी इस समय चरम पर होती है तो गर्भधारण करने के लिए भी इसे सही समय माना गया है।

LIVE TV