अजय की ख़ातिर इलियाना ने छोड़ दी ये फिल्‍म

इलियाना डी क्रूजमुंबई। इलियाना डी क्रूज की फिल्म बादशाहों जल्‍द ही रिलीज होने वाली है। इलियाना फिल्म बादशाहो में अजय देवगन के अपोजिट नजर आ रही हैं। इन दिनों उनपर अजय का जादू इस कदर छाया है कि वह उनके लिए बाकी सभी प्रोजेक्‍ट कुर्बान करने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें:  बर्फी के बाद नए पार्टनर के साथ ‘लड्डू’ खिलाएंगे आयुष्मान

फिल्‍म बादशाहो में अजय और इलियाना के बीच काफी रोमांटिक सीन दर्शाए गए हैं। फिल्‍म की पहली झलक आने से पहले ही दोनों के हॉट सीन सुर्खियों में थे। खबरों के मुताबिक बादशाहो में कुछ सीन ऐसे थे जिनकर खुन डायरेक्‍टर मिलन लूथरिया को कैंची चलानी पड़ी थी।

हाल ही में खबर आई है कि अजय देवगन की वजह से इलियाना ने एक प्रोजेक्‍ट ठुकरा दिया है। इस प्रोजेक्‍ट में उन्‍हें दिलजीत दोसांझ के साथ काम करना था। इलियाना ने उस फिल्म के लिए लुक टेस्‍ट तक दे दिया था लेकिन बाद मं अजय की वजह से उन्‍होंने अपने हाथ पीछे खींच लिए।

यह भी पढ़ें:  बर्थडे के दि‍न बरुण को शो के सेट पर मिला सप्राइज

दिलजीत आने वाले समय में भारतीय हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक पर काम शुरू करने वाले हैं। दिलजीत फिल्‍म में संदीप का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्‍म के लिए इलियाना को पसंद किया गया था लेकिन अजय की फिल्‍म रेड की वजह से उन्‍होंने दिलजीत की फिल्‍म में काम करने से इंकार कर दिया। इलियाना फिल्‍म रेड से एक बार फिर अजय के साथ काम करेंगी।

LIVE TV