इराक में आत्मघाती हमले, 20 की मौत, 70 घायल

इराक में आत्मघाती हमलेबगदाद| इराक में आत्मघाती हमले हुए हैं| सलाहुद्दीन प्रांत में शुक्रवार को हुए दो आत्मघाती हमलों में 20 लोगों की मौत हो गई और 70 घायल हो गए। सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बगदाद से 80 किलोमीटर दूर बलाद में आधी रात के समय सैयद मोहम्मद के पवित्र तीर्थस्थल पर हथियारबंद लोगों का एक समूह घुसा। इन हथियारबंद लोगों ने सेना की वर्दी पहनी हुई थी।

सुरक्षा सूत्र ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि दो आत्मघाती हमलावरों ने स्वयं में विस्फोट कर दिया।

सूत्र के मुताबिक, इन्हें आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सदस्य माना जा रहा है। इन्होंने कुछ लोगों को अंदर बंधक भी बनाया लेकिन सुरक्षाबलों ने सभी हमलावरों को ढेर कर बंधकों को छुड़ा लिया।

LIVE TV