इन 5 बीमारियों के लिए रामबाण हैं सेब का सिरका

 अकसर लोग स्लाद के साथ सेब के सिरके का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग वजन कम करने के लिए भी सेब के सिरका पीते हैं लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

सेब के सिरके को ए.सी.वी भी कहा जाता है, जिसे सेब के फर्मेंटेशन के बाद तैयार किया जाता है। मोटापा कम करने के लिए, ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करने के लिए और गठिया रोग से निजात पाने के लिए भी सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जाता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि किन बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए सेब के सिरके का सेवन किया जा सकता है। 1. सेब के सिरका कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, इसके सेवन से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इससे आपके हृदय के स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगियों को भी सेब के सिरके का सेवन करने से फायदा होता है।  2. लिवर की वजह से होने वाली परेशानियों से निजात पाने के लिए भी सेब का सिरका काफी कारगर साबित होता है। यह लिवर को डिटॉक्सिफेकेशन कर शरीर को सुचारू रूप से चलाने का काम करता है। इसके अलावा सेब के सिरके का सेवन करने से गुर्दों की पथरियों को भी खत्म किया जा सकता है, क्योंकि यह अपने आप में एसिडिक स्वभाव का होता है। 3. डायबिटीज के रोगी के शरीर में जब शुगर की मात्रा काफी बढ़ जाए तो उसे भी सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए। रोजाना रात को सोने से पहले 2 चम्मच सिरका पीने से फायदा होता है।  4. चेहरे की स्किन प्रॉब्लम के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि इसमें डिटॉक्स टॉनिक मौजूद होते हैं। पानी के साथ सेब के सिरके को मिलाकर कॉटन से चेहरे पर लगाएं। 5. ब्रश करने के बाद भी अगर मुंह से स्मेल आती है तो सोने से पहले सेब के सिरका का सेवन करें। इसमें मौजूद एसेटिक एसिड बैक्टीरिया दूर करता है और मुंह से आने वाली स्मेल को खत्म करता है। इसके अलावा गुनगुने पानी में सेब का सिरका मिलाकर गरारे करने से भी मुंह के बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

LIVE TV