इन वादियों में है कुछ खास, मिलेगा शांति और सुकून का संगम

दक्षिण भारत में स्थित मैसूर, कर्नाटक की दूसरी राजधानी कही जाती है। मैसूर कर्नाटक से 150 किमी की दूरी पर स्थित है। मैसूर पर्यटकों के बीच अपने मन्दिरों, आलीशान मैसूर महल, और ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है। यहां मैसूर के आस-पास और भी ऑफ बीट डेस्टिनेशन है जहां कि सैर करके आपके दिल और दिगाम को बहुत राहत मिलेगी। तो चलिए जानते हैं ऑफ बीट डेस्टिनेशन में कौन-कौन से डेस्टिनेशन शामिल हैं।

दक्षिण भारत

अगर आपको घूमने का शौक है और आप शहर के शोर शराबे से दूर कुछ दिन राहत के पल बिताना चाहते हैं तो मैसूर के आस-पास के इलाकों से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता है।

कोटागिरी

कोटागिरी मैसूर से महज 155 किमी की दूरी पर स्थित है। कोटागिरी, उटी के पास और तमिलनाडु से पास छुपा हुआ हिलस्टेशन है। कोटागिरा हिलस्टेशन का मतलब है कोटा का पहाड़। यह खूबसूरत हिल स्टेशन समुद्र तल से 1793 मीटर की ऊंचाई पर है। अगर आपको ट्रैकिंग का शौक हो तो आपको जिंदगी में एक बार कोटागिरी जरूर जाना चाहिए। कोटागिरी के पास नीलगिरी भी काफी फेमस ट्रैकिंग स्थान है।  यदि आप प्रकृति के साथ कुछ क्वालिटी समय बिताना चाहते हैं तो आपको मैसूर से कोटागिरी तक यात्रा जरुर करनी चाहिए। पर्यटकों के यहां घूमने के लिए रंगास्वामी स्तम्भ और शिखर, कोडानाड व्यू प्वाइंट, कैथरीन वाटर फाल्स, आदि शामिल हैं।

यरकौड

मैसूर के यरकौड की दूरी 250 किमी है। यह हिलस्टेशन पूर्वी घाटों के शेवारॉय की पहाड़ियों में स्थित है। समुद्र तल से इस हिलस्टेशन की ऊंचाई 1515 है। यहां का खुशनुमा मौसम देशी और विदेशी पर्यटनों के बीच काफी फेमस है। यहां की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। यहां पर मिलने वाली कॉफी,संतरा,अमरुद,इलायची और काली मिर्च अपने स्वाद के लिए काफी चर्चा में है।

कुन्नूर

प्रकृति प्रेमियों के लिए कुन्नूर साफ हवा में सांस लेने के लिए काफा अच्छी मानी जाती है। कुन्नूर में आप लैंब रॉक, डॉल्फि्न नोज़, सिम पार्क, लॉ झरना आदि दर्शनीय स्थल देख सकते हैं।इस जगह की सुन्दरता देखने लोग दूर दूर से आते हैं। यहां का शुद्ध वातावरण अपने आप में ही काफी सुहावना है। मैसूर से कुन्नूर की दूरी महज 145 किमी है।

विथिरी

विथिरी मैसूर से 150 किमी और केरल के वायनाड जिले में स्थित है। यह एक हरे भरे रंगीन खेतों से घिरा हुआ एक हिलस्टेशन है। जो चारों तरफ से जंगलों से घिरा हुआ है। इस हिल स्टेशल की झील के ठंडे ठंडे पानी का स्पर्श जब पैरों पर आता है वो ठंडक देता है जो किसी ए सी में नहीं मिल सकती है। पर्यटक इस खास स्थल पर ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं, झील के किनारे अलसा सकते हैं। यदि आप रहस्यों को सुलझाना पसंद करते हैं, तो आप चेन ट्री भी देख सकते हैं, माना जाता है कि, पेड़ पर जनजाति युवक की प्रेतात्मा है, जिसके चलते यहां कई दुर्घटनाएं हुई है।

बीआर हिल्स

यह हिलस्टेशन मैसूर से सबसे पास है, यह हिलस्टेशलन मैसूर से महज 82 किमी की दूरी पर स्थित है। अगर आपको जीव जन्तुओं को दुलार करने का शौक है तो आप बार हिल्स का दीदार कर सकते हैं। यहां पर वन्यजीव के काफी सारें उदद्यान है। समृद्ध जंगलों परिपूर्ण शानदार मैदानों के मनोरम दृश्यों को एन्जॉय करने के अलावा पर्यटक यहां कैम्पिंग, शिविर, ट्रेकिंग और फोटोग्राफी आदि का शौक भी पूरा कर सकते हैं।

 

 

LIVE TV