भूल कर भी न करें भारत की इन जगहों की सैर

इन जगहों की सैर भूल कर भी नछुट्टियों में हर साल पर्यटक अलग-अलग स्थानों पर जाकर उन जगहों की खूबसूरती को देखना पसंद करते हैं। कोई ऐडवेंचर जैसे रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग के लिए निकलता है तो कोई खूबसूरत कुदरती नज़ारों का लुत्फ लेता है। वहीं विदेशी पर्यटक भी भारत की अलग-अलग जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। भारत के खूबसूरत कुदरती नज़ारे और यहां के अलग-अलग कलचर्स विदेशी पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। वहीं कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां जाना खतरनाक साबित हो सकता है। अगर कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो इन जगहों की सैर भूल कर भी न करें।

इन जगहों की सैर भूल कर भी न

फुगताल मोनेस्ट्री

ऊंची खड़ी पहाड़ी के एक तरफ बनी हुई. इस मोनेस्ट्री को फुगताल गोस्पा के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर बाहरी लोगों का पहुंचना खतरे से खाली नहीं।

डुमास तट

गुजरात में बसे इस डुमास तट के लिए ऐसा माना जाता है कि यहां आत्माएं भटकती हैं। अकेले घुमते लोगों का इस जगह पर होना खतरनाक हो सकता है।

कागंडी मार्ग

इस मार्ग पर ट्रावल करना काफी मुश्किल है। खड़ी चढ़ाई, ऑक्सीजन की कमी, सुखी जगह, खतरनाक ग्लेशियर और तेज नदियों के कारण ये भारत के सबसे कठिन रास्तों में से एक है।

द्रास

आतंकवाद प्रभावित इस क्षेत्र को लद्दाख का द्वार भी कहते हैं। वहीं आतंकी गोलियों के साथ-साथ यहां की ठंड से बचना भी काफी मुश्किल है।

खरदुंग ला

बहुत ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से खरदुंग ला दुनिया का सबसे ऊंचा रोड़ है। यहां पर सीधी चमकती धूप, तेज हवा तथा कम ऑक्सीजन अधिकतर लोगों को यहां से जल्द ही वापस लौटने पर मजबूर कर देती हैं।

चम्बल घाटी

गुफाओं से घिरी यह घाटी एक रहस्यमयी जगह मानी जाती है जिससे दिन में भी लोग यहां जाने से डरते हैं।

LIVE TV