इन खास भारतीयों को मिल सकती है व्हाइट हाउस में एंट्री, बाइडन प्रशासन में होगा अहम रोल

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडल 20 जनवरी को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। हालांकि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल की रुपरेखा बनानी शुरु कर दी है। ऐसे में सभी की निगाहें उन पर टिकी हुई हैं। इसमें भारत की भी दिलचस्पी शामिल है। भारत की नजर लगातार इस पर टिकी है कि बाइडन प्रशासन में भारतीयों को जगह मिलेगी।

भारत की निगाहें उन भारतवासियों पर टिकी हुई है जिन्होंने बाइडन के चुनावी कैंपने में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। लगातार यह सवाल बना हुआ है कि क्या इन भारतीयों को मंत्रीमंडल में जगह मिलेगी या नहीं। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पब्लिक हेल्थ और कोरोना वायरस महामारी पर विवेक मूर्ति बाइडन के प्रमुख सलाहकार थे। चुनावी कैंपेन के दौरान विवेक मूर्ति लगातार बाइडन को कोरोना वायरस पर ब्रीफ करते थे। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर वह उनकी मदद सुरक्षित कैंपेन इवेंट कराने में भी करेंगे। बाइडन कई बार विवेक की सार्वजनिक तौर पर तारीफ कर चुके हैं। जिके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बाइडन प्रशासन में वह हेल्थ सेक्रेटरी बन सकते हैं।

रेस में शामिल अमित जानी भी

व्हाइट हाउस की रेस में अमित जानी का नाम भी शामिल है। उन्होंने भी बाइडन के चुनावी कैंपेन में अहम किरदार निभाया था। वह पॉलिटिकल कैंपेनर थे। उन्होंने साउथ एशियन समुदाय के लोगों को बाइडन के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाई थी।

आर्थिक सलाहकार की जिम्मेदारी निभा सकते हैं राज चेट्टी

अमेरिकी की अर्थव्यवस्था पर लगातार बाइडन को जानकारी देने वाले राज चेट्टी को भी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। वह पिछले कई वर्षों में आर्थिक गतिशीलत और उससे संबंधित मामलों में शोध कर रहे थे। माना जा रहा है कि अमेरिका में कोरोना के प्रसार पर रोक और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी।

माला अडिगा बनीं फर्स्ट लेडी जिल की नीति निदेशक

बाइडन ने माला अडिगा को अपनी पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन की नीति निदेशक के तौर पर नियुक्त किया है।

LIVE TV