इंसानियत शर्मसार! मरीज का इलाज करने के बजाय उसे अस्पताल से भगाया

रिपोर्ट:अमन कुमार

लखनऊ-मुख्यमंत्री आवास के पास सड़क किनारे हो रही बारिश में एक लावारिस गंभीर हालत में एक व्यक्ति दिखाई दिया। जिसकी सहायता करने वाला कोई नहीं था। इस बीच मुख्यमंत्री के यहां काम करने वाले एक युवक ने इंसानियत दिखाते हुए सड़क पर तड़प रहे व्यक्ति को एंबुलेंस 108 को फोन करके सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए इलाज करना तो दूर छुआ तक नहीं। इस दौरान इंसानियत दिखाने वाले युवक और सामाजिक लोगों से अभद्रता करते नजर आए। मीडिया में खबर चलते ही आनन-फानन में डॉक्टरों ने मरीज का इलाज शुरू कर दिया वही सीनियर डॉक्टरों ने अभद्रता करने वाले डॉक्टर और वार्ड बॉय के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं।

इंसानियत दिखाने वाले अविनाश नाम के युवक ने बताया कि लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति गंभीर हालत में मुख्यमंत्री आवास के पास पड़ा मिला। जिसके सीने के बगल में बड़ा छेद है। एंबुलेंस 108 को फोन करके गंभीर हालत में पड़े व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए मरीज का इलाज करने के बजाए मरीज को भगा दिया।

छुआ तक नहीं वहीं मरीज की पहचान हीरालाल नामक रूप में हुई है जो संभल जिले का बताया जा रहा है। जो मुख्यमंत्री आवास आर्थिक सहायता के लिए पहुंचा था। वहीं पूरे मामले में सिविल अस्पताल में पहले तो लावारिज मरीज को भगाया दिया था लेकिन मीडिया के कैमरों को देख उनसे अभद्रता करने के बाद आनन-फानन में मरीज का इलाज शुरू कर दिया। वहीं अगर मरीजों की मानें तो अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय शोएब आये दिन मरीजों के साथ अभद्रता करता रहता है। जिसके पास आप डॉक्टर अवॉर्ड वों बाय होने का कोई प्रूफ नहीं दिखा।

वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर डायरेक्टर और चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशुतोष दुबे ने लापरवाही और अभद्रता करने वाले डॉक्टरों और वार्ड बॉय के खिलाफ जांच करने के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए। फिलहाल मरीज का इलाज चल रहा है। साथ ही मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है।

5 मिनट 25 ख़बरें : दिल्ली के एम्स में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि नेकी कर दरिया में डाल कहावत आज लखनऊ के सिविल अस्पताल में देखने को मिली इंसानियत करने वाले को ही डॉक्टरों ने अपनी संवेदनहीनता दिखाते हुए इंसानियत दिखा दी और किसी की मदद ना करने का संदेश दिया।

LIVE TV