आप अपनी शादी में ऐसी इंडियन वेडिंग थीम अपनाएं और उसे बनाएं सबसे अलग और शानदार

भारत को त्योहारों और शादियों का देश कहा जाता है। यहां हर धर्म और जाती के लोग रहते हैं और सभी की शादियों के रस्मों-रिवाज अलग-अलग होते हैं। कुछ जगहों में जहां शादियां सिंपल तरीके से जाती हैं। वहीं, कुछ जगहों पर शादियों में तड़क-भड़क पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। यहां की शादियों में अपनी शानो-शौकत दिखाने का भी चलन है। वहीं, शादियों के मौसम में हर कोई कुछ नया और अलग करना चाहता है और इसी जरूरत को पूरी करने के लिए आजकल थीम वेडिंग का चलन काफी जोरो पर है। आइएं जानें इंडियन वेडिंग के ऐसे 7 नए थीम्स के बारे में।

आप अपनी शादी में ऐसी इंडियन वेडिंग थीम अपनाएं और उसे बनाएं सबसे अलग और शानदार।

राजस्थानी वेडिंग थीम

राजस्थानी वेडिंग थीम में शादी की थीम को ‘अपनो राजस्थान’ सा टच दिया जाता है। राजस्थानी शादी को हमेशा पसंद किया जाता हैं। वेडिंग वेन्यू और डेकोरेशन में कुशन और बॉस्टर्स के साथ लोअर फ्लोरिंग जैसे कलरफुल पॉसिबल डेकोरेशन के लिए इस्तिमाल किया जाता है। बड़े मिट्टी के बर्तन, फूलदान, मिट्टी की विंड-चाइम, लकड़ी की मूर्तियां इस्तेमाल की जाती है। साथ ही, राजस्थानी लोक गीत और नृत्य का आयोजन किया जाता है। कठपुतली शो के साथ अपने मेहमानों का मनोरंजन किया जाता हैं। दुल्हन पारंपरिक राजपूतानी लेहेंगा और कुंदन के आभूषण पहनती हैं और दुल्हन को पालकी में विदा किया जाता है।

आप अपनी शादी में ऐसी इंडियन वेडिंग थीम अपनाएं और उसे बनाएं सबसे अलग और शानदार।

रॉयल वेडिंग थीम

रॉयल वेडिंग जैसा की नाम से ही जाहिर है, इसमें सबकुछ रॉयल होता हैं। रॉयल वेडिंग पर बनी थीम में आप उस राजसी शादी का अनुभव कर सकते हैं। इस तरह की शादी में जोड़े को भी शाही तरीके से सजाया जाता है। एक शाही शादी के लिए वेडिंग वेन्यू किसी राजसी महल में रखा जाता है। इसके लिए राजाओं के महल, फाइव स्टार होटल या रिज़ॉर्ट को चुना जाता है। इस थीम में डीजे के बजाय लाइव शहनाई और नगाड़ा वादन का आयोजन किया जाता है। इन शादीयों में मेनू भी रॉयल होता है। खाने में भी भव्यता का अनुभव होता है। इनकी एक खास बात यह है की इनमें ड्रिंक सर्व करने के लिए बोतलों के बजाय धातुई सुराई का इस्तिमाल किया जाता है।

लखनऊ वेडिंग थीम

क्लासिक लखनऊ थीम का मतबल एक नवाबी शादी से है। इसके लिए वेडिंग वेन्यू एक सुंदर हवेली, फाइव स्टार होटल या रिज़ॉर्ट हो सकता है। शादी की सजावट में थीम मुगल वाला होता है, जिसमें झूमर, लालटेन और लाल गुलाब लगाए जाते हैं। लखनऊ वेडिंग थीम में इफ्तार और गजरों के साथ मेहमानों का स्वागत किया जाता है। गज़ल और नज़्म के साथ एक उमराव जान थीम संगीत का आयोजन किया जाता है। शादी के मेनू में टुंडे कबाब और लखनऊ बिरयानी सहित अवधी रेसिपीज परोसे जाते हैं।

आप अपनी शादी में ऐसी इंडियन वेडिंग थीम अपनाएं और उसे बनाएं सबसे अलग और शानदार।

फेयरीटेल वेडिंग थीम

फेयरीटेल वेडिंग थीम में शादी के दौरान जोड़े के प्यार की कहानी पर फोकस किया जाता है। यह एक शानदार वेडिंग थीम हैं, जिसमें आप उनके प्यार को महसूस करेंगे। इसके लिए वेडिंग वेन्यू कहीं बाहरी जगह पर रखा जाता है और इसे इनडोर विवाह स्थल की तरह सजाया जाता है।

फेयरीटेल वेडिंग थीम

इस जगह को झूमर, फूलों और तारों की रोशनी से सजाया जाता है। शादी की सजावट में बोर्ड और तख्तियां लगाए जाते हैं। इस तरह की शादी में मेहमानों के लिए पूल पार्टी की भी व्यवस्था की जाती है। शादी वाली जगह को सफेद, गुलाबी और पेस्टल कलर से सजाया जाता है।

बीच वेडिंग थीम

बीच वेडिंग थीम में शादी का आयोजन समुद्र के कीनारे किया जाता है, जैसे की गोवा। इस तरह की थीम में शादी के साथ-साथ छुट्टियों का भी अनुभव होता हैं। यह आजकल सबसे लोकप्रिय भारतीय शादी थीमों में से है। अपने विवाह स्थल के रूप में एक बीच रिसॉर्ट या होटल बुक की जाती है।

आप अपनी शादी में ऐसी इंडियन वेडिंग थीम अपनाएं और उसे बनाएं सबसे अलग और शानदार।

चूंकि अधिकांश कार्यक्रम आउटडोर होते हैं, इसलिए इसमें मेहमानों को रंगीन छाते, टोपी, स्कार्फ और धूप का चश्मे दिए जाते हैं। म्यूजिक नाईट या कॉकटेल नाइट्स का आयोजन किया जाता है। आप अपनी शादी के लिए इनमें से कोई भी थीम चुन सकती हैं।

LIVE TV