आपके ब्रेकफास्ट में नयापन लाएगा ये ‘गार्लिक चीज टोस्ट’

देखा जाता हैं कि ब्रेकफास्ट में कई लोग टोस्ट खाना पसंद करती हैं। लेकिन इस लॉकडाउन के माहौल में हमेशा एक सा टोस्ट खाना बोरियत ला देता है। इसलिए आज हम आपके लिए ‘गार्लिक चीज टोस्ट’ बनाने की Recipe लेकर आए है जो ब्रेकफास्ट में नयापन लाएगा। लहसुन का सेवन आपकी इम्युनिटी के लिए भी अच्छा हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

ब्रेड – 6 स्लाइस
मक्खन – 3 टेबलस्पून
चेडर चीज – 1 कप (कसा हुआ)
लहसुन का पाउडर – 2 टेबलस्पू

बनाने की विधि

– सबसे पहले एक बाउल में लहसुन पाउडर और चीज डालकर अच्छे से मिक्स करें।
– अब सभी ब्रेड स्लाइस की एक तरफ बटर को फैलाते हुए लगाए।
– अब इसके ऊपर चीज व लहसुन का मिश्रण डालकर ब्रेड के 2 स्लाइस को आपस में जोड़ दें।
– गैस पर मीडियम आंच पर एक पैन रखें।
– उसपर ब्रेड टोस्ट रखकर चीज पिघलने और ब्रेड के सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
– आपके चीज गार्लिक टोस्ट बनकर तैयार है। इसे अपनी फेवरेट चटनी, सॉस चाय या कॉफी के साथ फैमिली को गर्मागर्म परोसें और खुद भी इसे खाने का मजा उठाएं।

LIVE TV