आज से शुरु हो रहा ‘दुआरे-दुआरे बोंगो सरकार’ अभियान, 3,400 केंद्रों में 6,800 से ज्यादा लोगों की हुई तैनाती

अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी जीत के लिए कमर कस ली है। वहीं भाजपा से मिल रही कड़ी टक्कर के बीच ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने एक दिसंबर से बंगाल के लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए एक बड़े संपर्क अभियान की शुरुआत की है। वहीं बीजेपी की ओर से इस अभियान को चुनावी स्टंट बताया जा रहा है।

दुआरे-दुआरे पश्चिम बोंगो सरकार

जिस अभियान की शुरुआत की गयी है उसका नाम दुआरे-दुआरे पश्चिम बोंगो सरकार(हर द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार) रखा गया है। इस अभियान के तहत बीते दस सालों की सरकार की उपलब्धियों, नीतियों-योजनाओं और विकास कार्यों को राज्य के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसी के साथ उनकी शिकायतें भी इस दौरान सुनी जाएंगी। राज्य सरकार के अधिकारी के अनुसार दुआरे सरकार अभियान के तहत तकरीबन एक दर्जन सरकारी कार्यक्रमों और उसके लाभार्थियों या फिर उन लोगों से जुड़ी शिकायतों को सुना जाएगा।

LIVE TV