आज से नहीं खुलेगा ताजमहल, इन ऐतिहासिक स्थलों को भी रखा जाएगा बंद

यूपी में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच आज से ताजमहल को नहीं को नहीं खोलने का फैसला लिया गया है। इसको लेकर जिलाधिकारी आगरा प्रभु एन सिंह की ओऱ से आदेश भी जारी किया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि कोरोनावायरस की मौजूदा स्थिति को देखते हए ताजमहल, आगरा का किला, अकबर का मकबरा औऱ अन्य ऐतिहासिक स्थल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इन ऐतिहासिक स्थलों को बंद रखने को लेकर कहा गया है कि यह सभी बफर जोन में आते हैं। इसी के साथ अगर यह ऐतिहासिक स्थल खोले जाते हैं और यहां पर्यटक आते हैं तो कोरोनावायरस के फैलने का खतरा इनसे बढ़ेगा।


गौरतलब है कि कोरोनावायरस के प्रकोप के बाद सभी ऐतिहासिक स्थल इन दिनों बंद थे। इसके बाद 6 जुलाई से सभी स्मारकों को खोलने का फैसला लिया गया था। लेकिन केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की ओर से बताया गया कि इन सभी स्मारकों को सुरक्षा के इंतजामों के साथ खोला जाए। हालांकि इस आदेश के बाद आगरा से यह आदेश जारी किया गया है। ज्ञात हो कि 19 मार्च को एएसआई ने 3400 से ज्यादा स्मारकों को बंद कर दिया था। लेकिन बाद में एएसआई के अधीन 820 धार्मिक स्थल खोल दिये गये थे।

LIVE TV