
आचार्य चाणक्य बहुत गुणवान और विद्वान थे। वह शिक्षक के साथ ही एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। इसके लिए चाणक्य ने पूरी निष्ठा से गहन अध्ययन किया था। चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं। चाणक्य ने अपने नीति में बताया है अगर व्यक्ति को अपने कारोबार में तरक्की नहीं मिल रही है तो उन्हें इन तीन नियमों को आजमाने से कारोबार में सफलता मिलेगी। तो चलिए बताते है चाणक्य नीति से कारोबार में तरक्की करने की नीति…

1.चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले हमें इन दो बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए
*पहली जो कार्य हम कर रहे हैं। उससे हमें क्या फायदा होगा और क्या नुकसान होगा ।
*दूसरा जो काम हम कर रहे हैं उसे सफलता मिलेगी या नहीं इन बातों पर सोच विचार कर हमें आगे बढ़ना चाहिए।
2 चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मन में असफल होने के डर को नहीं रखना चाहिए। असफलता का डर अगर हावी हो जाएगा तो मनुष्य कभी भी आता सफलता हासिल नहीं कर सकता।
3 आचार्य चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सबके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। अपनी बोली को मधुर रखना चाहिए। किसी से ऐसा कुछ भी नहीं बोलना चाहिए जिससे उसका दिल दुखी हो जाए।
4 जीवन में सफल होने के लिए सिर्फ अपनी ही नहीं दूसरों की गलतियों से नहीं बल्कि दूसरो की गलतियों से भी सीखना चाहिए और अगर गलतियों से आप नहीं सीखते हैं तो आप जीवन में कभी भी सफलता नहीं हासिल कर पाएंगे।