आज का राशिफल(20-फरवरी-2021) : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

मेष राशि-  व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में भी आनंद का वातावरण छाया रहेगा। व्यापार के उद्देश्य से कहीं बाहर भी जाना हो सकता है। संतान की प्रगति से संतोष का अनुभव होगा।

वृषभ राशि- आप का दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा। सर्दी, कफ, बुखार आदि रहेगा। किसी का भला करने पर आप विपत्ति का सामना कर सकते है। पैसों के लेनदेन और जमीन को व्यवसाय से परहेज करें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में द्विधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। अधिक लाभ लेने की लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखना होगा।

मिथुन राशि-  आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में होती हों, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-धंधा की जगह या घर में मनमुटाव होने की संभावना रहेगी।

कर्क राशि- हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएँगे। आफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण कार्यभार से थकान अनुभव होगा। योग साधना और आध्यात्मिकता आज आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे।

सिंह राशि-  दिन सुखमय बीतेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीता सकेंगे। शारीरिक स्वस्थता औऱ मानसिक प्रफुल्लिता का अनुभव रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार मिलने की संभावना है।

कन्या राशि- शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतानों की तरफ चिंता पैदा होगी। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक साबित होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी के बहकावे में न आएं। गलत संगत से अपना बचाव करें। सरकार से अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा।

तुला राशि-  कुछ आकस्मिक घटनाएं आपके पूर्व निर्धारित मुलाकातें रद्द कर देगी। क्रोध की भावना रहेगी। आपके हाथ में आए अवसर हाथ से निकलते हुए प्रतीत होंगे। ननिहाल पक्षसे मिलने वाला कोई समाचार मन को व्यग्र करेगा। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा ज्यादा रहेगी।

वृश्चिक राशि- दिन फलदायी होगा और विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिलने के आसार हैं। हालांकि नए कार्यों की शुरुआत को लेकर आज परहेज करें। आर्थिक आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है और आपका परिश्रम फलदायी रहेगा। लेकिन शेर-सट्टे और प्रवास से दूर रहने की जरूरत है।

धनु राशि- आप का दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा। सर्दी, कफ, बुखार आदि रहेगा। किसी का भला करने पर आप विपत्ति का सामना कर सकते है। पैसों के लेनदेन और जमीन को व्यवसाय से परहेज करें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में द्विधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। अधिक लाभ लेने की लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखना होगा।

मकर राशि-  आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मिलन मुलाकात होगा। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकार कार्य आपके मन को आनंदित करेंगे।

कुंभ राशि-  आज का दिन मिश्र फलदायी रहने वाला है। पेट संबंधी समस्या खड़ी होने के आसार हैं। संतान का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के संबंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। कार्य में सफलता न मिलने पर क्रोध की भावना पर काबू रखने की जरूरत है। बातचीत तथा बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहना हितकर रहेगा।

मीन राशि-  अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखें। शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। कार्य की भागदौड के कारण परिवारजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएँगे। हानिकर विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा। उदर के रोग से पेट दुखने की संभावना है। प्रवास हो सके तो आज टाल दीजिएगा। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

LIVE TV