आप का दिन मंगलमय हो, 12 अगस्त, दिन-शुक्रवार, ऋतु- वर्षा, मास-श्रावण, सूर्य- उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक, तिथि-नवमी, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल- पश्चिम

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपके कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
सुझाव :- आज आप श्वेत मंदार के पुष्पों से भगवान शिव पार्वती का पूजन करें, मंगल होगा।
शुभ रंग :- श्वेत

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
आज आप के सोचे हुए सारे कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक लाभ होगा। घर में मांगलिक वातावरण रहेगा।
सुझाव :- आज आप सिद्धि कुंजिका स्त्रोत्र द्वारा माँ दुर्गा का पूजन करेंं, लाभ होगा।
शुभ रंग :- पीला

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा,  घ ,छ )
आज आप को पुत्र के पक्ष से प्रसन्नता की प्राप्ति होगी।मांगलिक वातावरण का आगमन होगा।
सुझाव – आज आप भगवान शिव को पंचामृत से स्नान व् पूजन करें लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आप का दिन बहुत सुखमय बीतेगा। व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा।
सुझाव :- आज आप प्रभू श्री सीताराम जी की आराधना करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आप को मंगल सूचना की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ रहेगा।
सुझाव :- आज आप कमल के पुष्पों से माता महालक्ष्मी की आराधना करें, शुभ होगा।
शुभ रंग – हल्का पीला

कन्या :- ( पा, पी, पू, पे, पो ष, म्, ठ, टो)
आज मंगल सुचना की प्राप्ती होगी। आय में वृद्धि होगी। भाई के पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
सुझाव :-आज आप दुर्वांकुर व् लाल पुष्प से भगवान श्री गणेश की उपासना करें मंगल होगा।
शुभ रंग -रानी रंग

तुला :- आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में निमग्न रहेगा। आय सामान्य रहेगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव को भस्म अर्पण करें, शुभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज सन्तान पक्ष से यस की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति पाहिले से बेहतर होगी।
सुझाव :-आज आप शिव परिवार की आराधना करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – बादामी

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के परामर्श को जरूर मानेंं । आपकी संतान के कारण लोगों से मधुर संबंध बनेंंगे। आय सामान्य  होगी।सुझाव :- आज आप केशर युक्त मीठी खीर माता दुर्गा को अर्पण करें, आपका मंगल होगा।
शुभ रंग – जामुनी

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आप का दिन बेहतर साबित होगा। आर्थिक उन्नति की प्राप्ति होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव :- आज आप देवालय में अन्न दान करें, आपका मंगल होगा।
शुभ रंग- चॉकलेटी

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आपको स्वजनों से मंगल सूूचना प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक तनाव हो सकता है। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।
सुझाव :- आज आप गुलाब के पुष्पों से भगवान राधा-कृष्ण की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- नीला

मीन :- आज आपके परिवार में मांगलिक कार्य का शुभारम्भ हो सकता है। भाई का सहयोग मिलेगा ।आर्थिक पक्ष सामान्य से बेहतर होगा।सुझाव :- आज आप 108 बार लघुमृत्युंजय का जाप करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – लाल

आज के दिन का विशेष महत्‍व

1 आज श्रावण मास शुक्लपक्ष नवमी तिथि है।
2 आज कौमारी व्रत है व अनुराधा नक्षत्र सर्वार्थ सिद्धियोग है।

प्रेरणा दाई चौपाई

प्रगटे  राम  कृतग्य   कृपाला।
रूप शील निधि तेज विसाला।।

अर्थ :- भोले बाबा के हृदय में अविचल भक्ति को देख कर प्रभू जो कृतग्य कृपाला है अर्थात् श्री राम जी प्रगटे  जो रूप और शील आदि गुणों के खजाना है। उन श्री राम जी ने शिव जी से विवाह करने को कहा। अपने से श्रेष्ठ की बात अवश्य माननी चाहिए।

आप सब का मंगल हो 
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र – 9044741252 

LIVE TV