आपका दिन मंगलमय हो, 9 अगस्त, दिन- मंगलवार, ऋतु- वर्षा, मास-श्रावण, सूर्य- उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे  तक, तिथि-षष्ठी, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल- उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :- आज आपका मन नए व्यवसाय की तरफ प्रेरित हो सकता है। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे।
सुझाव :- आज आप बजरंगबाण का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- लाल

वृष :- आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय होगा।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव का सपरिवार पूजन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- श्वेत

मिथुन :- आज आप अपने अतीत को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। माता से धनलाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा।
सुझाव :- आज आप श्वेत वस्त्र भगवान शिव को अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला

कर्क :- आज आप अपने पेशे को आगे बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। आपके कार्यों से सफलता प्राप्त होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

सिंह :- आज आपके व्यापार में प्रगति होने की संभावना है। नए लोगो से मुलाकात हो सकती है।
सुझाव :- आज आप भगवान कार्तिकेय का दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला

कन्या :- आज आपके निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। मित्रों के साथ यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :-आज आप शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – समुद्री हरा

तुला :- आज आपका दिन मंगलकारी है। आज आप समाज में प्रतिष्ठित होंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे।
सुझाव :- आज आप संध्या के समय देवालय में दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

वृश्चिक :- आज आप जटिल परिस्थितियों में भी विजय प्राप्त कर सकते हैं। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

धनु :- आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।
सुझाव :- आज आप शिव जी की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

मकर :- आज आपको सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
सुझाव :- आज आप श्री राम जी का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- चॉकलेटी

कुम्भ :- आज आपके विवादित मामले सुलझ सकते हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
सुझाव :- आज आप गऊ की सेवा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- फिरोजी

मीन :- आज आपके शैक्षिक योग्यता से लोग लाभान्वित हो सकते हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष सबल रहेगा।
सुझाव :- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज श्रावण मास तिथि षष्ठी तिथि है।
2 आज द्विपुष्कर योग भी है।

प्रेरणा दाई चौपाई

तेहि अवसर आये दोउ भाई।
गए रहे देखन फुलवाई।।

अर्थ :- जब श्री जनक जी महामुनि विश्वामित्र जी से मिलने आये उसी समय पुष्प वाटिका देखने गए श्री राम,लक्ष्मण वहाँ आ गए और जनक जी चकोर की भाँति निहारते रहे।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र – 9044741252 

LIVE TV