आपका दिन मंगलमय हो, 7 अगस्त, दिन- रविवार, ऋतु- वर्षा, मास-श्रावण, सूर्य- उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सायं 04:30बजे से 06:00 बजे तक, तिथि-पंचमी, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल-पश्चिम

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपको मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में प्रगति हो सकती है।
सुझाव :- आज आप गुलाब के पुष्पों द्वारा शिवार्चन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- चॉकलेटी

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए, ओ)
आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। कोई ऐसा कार्य सम्पन्न होगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।
सुझाव :- आज आप 21 विल्ब पत्र पर राम नाम अंकित कर शिवार्पण करें, मंगल होगा।
शुभ रंग :- फिरोजी

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ )
आज आपके मित्रों से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
सुझाव :- आज आप चमेली के पुष्पों द्वारा भगवान कार्तिकेय की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद एवं लाभदायी हो सकती है।
सुझाव :- आज आप पंचामृत से शिव का अभिषेक करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपको किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।
सुझाव :- आज आप 51 विल्बपत्र शिव परिवार को अर्पण करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – श्वेत

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ, टो)
आज आपके निजी सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। संयम से कार्य लेना हितकारी हो सकता है।
सुझाव :- आज आप काले तिल का दान करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – सुनहला

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल हो सकते हैं।
सुझाव :- आज आप उमा महेश्वर को मानष पाठ सुनाएंं, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आप भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जारी प्रयास सफल होंगे।
सुझाव :- आज आप कमल के पुष्पों द्वारा शिवार्चन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। भाग्यवश सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आज आप अक्षत को श्री गणपति को अर्पित करे, मंगल होगा।
शुभ रंग – धानी

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- भूरा

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। भौतिक दिशा में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे।
सुझाव :- आज आप केशर युक्त चंदन भगवान शिव को अर्पित करें, मंगल होगा।
शुभ रंग- मटमैला

मीन:- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आप पारिवारिक तनाव से व्यथित रहेंगे। धन,यश,सम्मान में वृद्धि का योग है।
सुझाव :- आज आप जौ का दान करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज श्रावण शुक्लपक्ष पंचमी तिथि है।
2 आज नाग पंचमी व तक्षक पूजा भी है।
3 आज शेषनाग भगवान की पूजा से सर्प भय वर्ष भर नहीं रहता है।

प्रेरणा दाई चौपाई

धोखेहु जासु नाम उर आवा।
अधमउ मुकुत होहिं श्रुति गावा।।

अर्थ :-  धोखे से भी जिसके हृदय में भगवान श्री राम का नाम आ गया, तो अधम से अधम जीव की मुक्ति हो ही जाती है, ऐसा वेदों ने गाया है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र – 9044741252 

LIVE TV