आप का दिन मंगलमय हो, 4 अगस्त, दिन गुरुवार, ऋतु-वर्षा, मास-श्रावण, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक, तिथि-द्वितिया, पक्ष:-शुक्ल, दिशाशूल-उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)

मेष:- आज आप रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

सुझाव:- आज आप दुग्ध से श्री शिव व माता पार्वती का अभिषेक करें।

शुभ रंग:-सुनहरा

 

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)

वृष:- आज आप के प्रयास सफल होंगे। मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक उन्नति होगी।

सुझाव:- आज आप सिद्धि विनायक का ध्यान कर श्री सिद्धी, श्रीबुद्धि‍ सहित श्री गणेश को हल्दी अर्पण कर मिष्ठान्न का भोग लगाएं।

शुभ रंग :- श्वेत

 

(का,की कु, के, को हा,  घ ,छ, )

मिथुन:- आज व्यापारिक मामलों में अनुकूल पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

सुझाव:-आज आप गौमाता को अग्रास दें।

शुभ रंग- महरून

 

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)

कर्क:-आज आपकी आय में वृद्धि‍ की संभावना है। सही निर्णय के कारण जीवनसाथी का सहयोग और यात्रा के योग।

सुझाव:- आज आप वेदपाठी ब्राह्मणों को सादर भोजन कराएं व द्रव्य दान दें, शुभ होगा।

शुभ रंग – हल्का पीला

 

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)

सिंह:- आज आप को प्रशासनिक सहयोग मिलने की संभावना है। मुकदमा या षड्यंत्र से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।

सुझाव:-आज आप अपने कुलदेवता के नाम पर दीप अर्पण करें।

शुभ रंग – नारंगी

 

(पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)

कन्या:- आज विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक हानि की आशंका है। व्यवसाय में मंदी के आसार।

सुझाव:-आज आप कुंवारी कन्या की पूजा कर यथा शक्ति दान करें, आपका मंगल होगा।

शुभ रंग -हल्का लाल

 

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)

तुला:-आज विवाद हो सकता है, वाहन से सावधान रहें। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा।

सुझाव:- आज आप गरीब बच्चों को वस्त्र व अन्न दान करें, मंगल होगा।

शुभ रंग – गुलाबी

 

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)

वृश्चिक:- आज आप के रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।

सुझव:-आज आप गरीबों में मिष्ठान्न वितरण करें, मंगल होगा।

शुभ रंग – मटमैला

 

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)

धनु:- आज आप परिवार के अनुकूल निर्णय लें हितकर होगा। यश की प्राप्ति से पुराने सम्बन्ध प्रबल होंगे। अर्थ का आगमन होगा।

सुझाव:- आज आप आदित्य देव को श्वेतार्क (सफेद मदार) का पुष्प अर्पण करें, लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी

 

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)

मकर:- आज आप के स्वास्थ्य में परिवर्तन हो सकता है। बासी अन्न का त्याग करें। आर्थिक प्रगति होगी।

सुझाव:- आज आप माता पार्वती को वस्त्र अर्पण कर किसी गरीब माँ को वस्त्र दान दें।

शुभ रंग- केसरिया

 

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)

कुम्भ:- आज आप को स्थायी सम्पत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है। पारिवारिक असहमति बन सकती है।

सुझाव:- आज आप शिवभक्तों को द्रव्य दान दें मंगल होगा।

शुभ रंग- हरा

 

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची  )

मीन:- आज आपका व्यापारिक लाभ होगा। माता के सहयोग से यश की प्राप्ति। राजनैतिक रुझान से लाभ

पारिवारिक मांगलिक सूचना मिल सकती है।

सुझाव:- 11 विल्ब पत्र शिवार्पण करें, मंगल होगा।

शुभ रंग – पीला

 

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज श्रावण शुक्लपक्ष द्वितिया तिथि है।

2-आज धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी की जयंती है।

3-आज चन्द्र दर्शन करने से यश की प्राप्ति होती है।

 

प्रेरणादायी चौपाई
जिनकर नाम लेत जग माहीं।
सकल अमंगल मूल नसाहीं।।

अर्थ:- जिनका (प्रभु श्री सीताराम का) नाम लेने मात्र से इस सारे जगत का मंगल होता है, और जीव के सभी प्रकार के अमंगलों का नाश होता है, वो श्री राम नाम है।

आप सब का मंगल हो 
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV