आप का दिन मंगलमय हो, 31 जुलाई, दिन-रविवार, ऋतु- वर्षा, मास-श्रावण, सूर्य-उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर 04:30 बजे से 06:00 बजे तक, तिथि-द्वादशी तदुपरि त्रयोदशी, पक्ष:-कृष्ण, दिशाशूल- पश्चिम

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :- आज आपके लक्ष्यों की पूर्ति होने की संभावना है। आपका दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। माता से सुख मिलेगा।
सुझाव :- आज आप एक मुखी रुद्राक्ष को धारण करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग:- फिरोजी

वृष :- आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। निजी योजनाओं में विलंब हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव :- आज आप सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- नीला

मिथुन :- आज आपकी चल या अचल सम्पत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष बेहतर होगा।
सुझाव :- आज आप श्री गणेश जी को ताम्बुल अर्पण करें, बेहतर होगा।
शुभ रंग – आसमानी

कर्क :- आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आपके अभिलाषाओं की पूर्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी।
सुझाव :-आज आप भगवान राधा माधव की उपासना करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – लाल

सिंह :- आज आप मन में नए विचार आ सकते हैं। जिसके सदुपयोग से कार्यक्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार।
सुझाव :- आज आप कदली फल का दान करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – हल्का पीला

कन्या :- आज आपको यात्रा करना पड़ सकता है। आपकी यात्रा सुखद एवं हितकारी हो सकती है। आर्थिक लाभ संभव है।
सुझाव:-आज आप श्वेत वस्त्र भगवान शिव को अर्पण करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – श्वेत

तुला :- आज आप अपनी वाणी के सदुपयोग से समाज में प्रतिष्ठित होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव :- आज आप भगवती को नारियल अर्पण करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

वृश्चिक :- आज आपके पुराने मित्र आपसे मिलने आ सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।
सुझाव :- आज आप अन्न दान करें, शुभ होगा।
शुभ रंग – धानी

धनु :- आज आपके विवादित मामले सुलझ सकते हैं। पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार।
सुझाव :- आज आप शिव मंदिर में प्रसाद बाटें, मंगल होगा।
शुभ रंग – बैगनी

मकर :- आज आपको रोजगार की दिशा में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शत्रु परास्त होंगे।
सुझाव :- आज आप दर्पण कंघा दान करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग- मटमैला

कुम्भ :- आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। कार्यों में उन्नति संभव।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव को इत्र लगाएं, उत्तम होगा।
शुभ रंग- सुनहला हरा

मीन :- आज आपका मन व्यथित होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
सुझाव :- आज आप 21 विल्ब पत्र शिवार्पण करें, मंगल होगा।
शुभ रंग – चॉकलेटी

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज श्रावण कृष्णपक्ष द्वादशी तदुपरि त्रयोदशी तिथि है।
2 आज प्रदोष व्रत है।

प्रेरणा दाई चौपाई

सुरसरि जल कृत बारनि जाना
कबहुँ न सन्त करहिं तेहि पाना।।

अर्थ :- कोई शराब ला कर दे और कहे हमने गंगा जल से बनाया है, तो क्या उसका पान सन्त करेगें ? नही करेगें।
भले ही गंगा जल से बना है, वह शराब पवित्र नहीं होती है, इसी प्रकार ईश्वर से बना हुआ जीव पवित्र नही होता है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम 
सम्पर्क सूत्र – 9044741252 

LIVE TV