आप का दिन मंगलमय हो, 18 मई, दिन बुधवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-वैशाख, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर 12:00 से 01:30 तक, तिथि-द्वादशी, दिशाशूल-उत्तर

आज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष:-आज आपके रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मित्रों के सम्बन्धों में निकटता आ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलने की संभावना है।
उपाय:-गौ सेवा करें, निश्चय लाभ होगा।
शुभ रंग-श्वेत

वृष:-आज व्यावसायिक प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है।
उपाय:-माँ दुर्गा के दर्शन कर कार्य आरम्भ करें।
शुभ रंग-पीला

मिथुन:-आजका दिन आपको नवीन आध्यात्मिक चेतना देगा। मूल्यवान वस्तुओं पर ध्यान रखें, चोरी होने के आसार हैं।
उपाय:-घर से निकलते ही ‘जय कफल्लम’ का तीन बार नाम लें।
शुभ रंग-गुलाबी

कर्क:-आज आपका दिन उत्तम हो सकता है। व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
उपाय:-किसी अनाथ बच्चे की मदद करें, लाभ होगा।
शुभ रंग-पीला

सिंह:-आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है। भागदौड़ की स्थिति सुखद व लाभदायक होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है।
उपाय:-आज अन्नदान किसी ब्राम्हण को दें।
शुभ रंग-हल्का हरा।

कन्या:-आज के दिन रुके हुए कार्यों में प्रगति की संभावना। विरोधियों से सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है।
उपाय:-माता लक्ष्मी की उपासना करें।
शुभ रंग-लाल

तुला:-आज के दिन काफी दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकता है। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है।
उपाय:-यदि हो सके तो काली गाय को हरी दूब खिलाएं।
शुभ रंग-हल्का हरा

वृश्चिक:-आज के दिन आपके धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना। वाहन से सावधन रहें।
उपाय:-काली उड़द का दान किसी देवालय में करें।
शुभ रंग-जामुनी

धनु:-आज के दिन आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने की संभावना है। पारिवारिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
उपाय:-भगवान सूर्य को श्वेतार्क (सफेद मदार) के पुष्पों से अर्घ्‍य अर्पण करें।
शुभ रंग-श्वेत

मकर:-आज आपका दिन मंगलमय रहने की सम्भावना है। छोटी-मोटी बातों पर उत्तेजित न हों। आर्थिक लाभ होने की संभावना।
उपाय:-भगवान शिव की उपासना करें।
शुभ-श्वेत

कुम्भ:-आज आपके सोचे हुए कार्यों में अनुकूल परिणाम आने की संभावना है। धैर्य रखें, पारिवारिक सम्बन्ध उत्तम होंगे।
उपाय:-आप आज भगवान गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं, लाभ मिलेगा।
शुभ रंग-केसरिया

मीन:-आज का दिन आध्यत्मिक नवचेतना से भरा रहेगा। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलने की संभावना। भागदौड़ से चिंतित न हों। आपके सारे कार्य अल्प प्रयास से सफल होंगे।
उपाय:-आप पायश (खीर) का भोग भगवान विष्णु को लगाएं।
शुभ रंग-पीला

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज का दिन सर्व मंगलकारी है।
2-आज का दिन मधुसूदन द्वादशी व रुक्मिणी द्वादशी के नाम से जाना जाता है।
3-शास्त्रों में वर्णन आता है कि आज जो व्यक्ति श्री विष्णु भगवान को तुलसी दल अर्पण करता है, वह समूचे कुल का उद्धार कर वैकुण्ठ की प्राप्ति कर लेता है।
4-स्कन्द पुराण में वैष्णव खण्ड के वैशाख महात्म्य में वर्णन आता है कि वैशाख मास की द्वादशी के प्रताप से एक श्वान (कुत्ते) का उद्धार।
5-आज के दिन अन्न, वस्त्र, द्रव्यक दान अक्षय फलदायी है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044749252

LIVE TV