अाप का दिन मंगलमय हो, 24 जुलाई, दिन-रविवार, ऋतु- वर्षा, मास-श्रावण, सूर्य-उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) दोपहर 04:30 बजे से 06:00 बजे तक, तिथि-पंचमी, पक्ष-कृष्ण, दिशाशूल- पश्चिम

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष :- आज आप सामाजिक कार्यों में अधिक व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आत्मविश्वास बनाये रखें।
सुझाव :- आज आप शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- हरा

वृष :- आज आपका मन उत्साहित रहेगा। कोई भी कार्य पूरी लगन से करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार।
सुझाव :- आज आप शिवलिंग पर धतूरे का फल अर्पण करें,  लाभ होगा।
शुभ रंग :- सुनहला

मिथुन :- आज आप नए कार्यों की योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। पिता से सहयोग प्राप्त होने की संभावना। विशेष धन लाभ होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप अन्न का दान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला

कर्क :- आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। नए व्यापार में लाभ होने की सम्भावना है। कर्ज से कुछ राहत मिलेगी।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव का कुश युक्त जल से अभिषेक करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – श्वेत

सिंह :- आज आपको मित्रों से सुख प्राप्त होने की संभावना है। पराक्रम से व्यापार में धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव :- आज आप शिवलिंग पर 51 विल्बपत्र अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – धानी

कन्या :- आज शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होने की संभावना है। बुद्धि के सदुपयोग से धनप्राप्ति। धैर्य से काम लें।
सुझाव :- आज आप भगवान शिव पर जलाभिषेक करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

तुला :- आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। शत्रुओं से धनलाभ। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
सुझाव :- आज आप भूखे बालक को भोजन दें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

वृश्चिक :- आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। भाई-बंधुओं का सहयोग रहेगा। जल के व्यापार से धनलाभ होने की सम्भावना है।
सुझाव :- आज आप चमेली का तेल भगवान कार्तिकेय को अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी

धनु :- आज आपके घर में मांगलिक उत्सव हो सकते हैं। बुद्धि व वाणी के उपयोग से सुख। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
सुझाव :- आज आप 21 बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

मकर :- आज आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। धन लाभ होने की संभावना है।
सुझाव :- आज आप शाम को तिल के तेल का दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- भूरा

कुम्भ :- आज पुराने वाद-विवाद सुलझने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी । आर्थिक लाभ सम्भव है।
सुझाव :- आज आप केसर युक्त चंदन श्री गणेश जी को अर्पण करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- मटमैला

मीन :- आज आप नए विचारों की ओर प्रेरित हो सकते हैं। पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि। व्यापार में प्रगति।
सुझाव :- आज आप सूर्य देव को अर्घ्य दें, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

आज के दिन का विशेष महत्व

1 आज श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है।
2 सर्वार्थसिद्धियोग है व् दोषसंघ विनासकरवियोग है।

प्रेरणा दाई चौपाई

जेहि ते नीच बड़ाई पावा।
सो प्रथमहिं हति ताहि नसावा।।

अर्थ :- श्री गोस्वामी जी मानस जी में वर्णन करते है कि नीच व्यक्तित्व का स्वभाव है जिससे उसको(नीच) बड़ाई मिलती है वह सबसे पहिले उसी बड़ाई देने वाले को नष्ट करता है। क्यों कि जब तक उसको सिखाने वाला रहेगा तब तक वो (नीच) सोचता है कि वो बड़ा कैसे मन जायेगा।

आप सब का मंगल हो

इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र -9044741252

LIVE TV