आज का राशिफल, दिनांक- 19 मई, 2017, दिन – शुक्रवार

आज का राशिफलमेष- कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

वृष- नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी सम्बन्धी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है।

मिथुन- घर-गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।

कर्क- प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

सिंह- भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।

कन्या- कुछ झंझट उपस्थित होंगे, झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

तुला- धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा, माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

वृश्चिक- अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है, पर लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी।

धनु- मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शॉपिंग करके सुख मिलेगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

मकर- आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।

कुंभ- कार्यक्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

मीन- शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। धन-व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी।

LIVE TV