आज का राशिफल, दिनांक- 13 अप्रैल 2017, दिन- गुरुवार

आज का राशिफलमेष- आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृषभ- शारीरिक पीड़ा से परेशान हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।

मिथुन- यह दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी।

कर्क- संपत्ति की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।

सिंह- परिस्थितियां तेजी से बदलेंगी। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध है। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

कन्या- दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक- खर्चे कम हो जाएंगे। फलस्वरूप आपका मन शांन्ति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं बनी रहेंगी।

धनु- मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

मकर- खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख और सफलता प्राप्ति के योग हैं।

कुंभ- आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत बढ़ी हुई रहेगी।

मीन- व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।

LIVE TV