आज का राशिफल, दिनांक- 11 अप्रैल 2017, दिन- मंगलवार

आज का राशिफलमेष- आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों से सहयोग मिलेगा।

वृषभ- किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और मनोवांछित लाभ की प्राप्ति होगी।

मिथुन- लाभकारी समय है, जटिलताएं खत्म होंगी। कनिष्ठ सदस्यों अथवा संतान पक्ष के कारण परेशानी हो सकती है। खान-पान में परहेज रखें।

कर्क- आर्थिक और पारिवारिक संकोच आपको दबाव में रखेंगे। अधिक उत्साह और जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकता है। शुभ संदेश मिलेगा।

सिंह- आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार में परिवर्तन होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा।

कन्या- परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ अधूरे कार्य निपटाने होंगे। व्यय की पूर्ति होगी।

तुला- सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

वृश्चिक-उत्सव व त्यौहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा।

धनु- कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ होंगे। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे।

मकर- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जटिल काम बनेंगे और लाभदायक योजनाओं के पूरा कर सकेंगे। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द की आशंका रहेगी।

कुंभ-व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर मिलेगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी।

मीन- पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत होगी। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। व्यय भार बढ़ेगा।

LIVE TV