आप का दिन मंगलमय हो, 17 जून, दिन शुक्रवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय) सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक, तिथि-द्वादशी, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल-पश्चिम

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आप व्यवहार कुशलता से सम्बन्धों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भविष्य की आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी को अप्रिय कहकर नाराज न करें।
सुझाव:-आज आप तांबे से बनी वस्तु दान करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग-धानी

वृष:-आज आपका मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर रहेगा। बीती बातों को भूलकर वर्तमान में जीने का प्रयास करें।
सुझाव:-आज आप गाय को आलू में हल्दी लगाकर खिलाएं, उन्नति होगी।
शुभ रंग-पीला

मिथुन:-आज संघर्ष व संसाधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके सामने होंगी। शिक्षा प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें।
सुझाव:-आज आप भोजन करने से पहले कुत्ते के लिए एक रोटी निकाल दें।
शुभ रंग-आसमानी

कर्क:-आज आपको आकस्मिक कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:-आज आप गुड़ का दान करें।
शुभ रंग-केसरिया

सिंह:-आज आपका संवेदनशील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत रहेगा। किसी नए रिश्ते के प्रति लगाव रखना उचित नहीं होगा।
सुझाव:-आज आप तुलसी के पौधे मे दूध अर्पित करें, सम्पन्नता में वृद्धि होगी।
शुभ रंग-लाल

कन्या:-आज आप गलत लोगों से दूरी बनाएं रखें। व्यर्थ का समय न गवाएं। रचनात्मक कार्यों में लोकप्रिय होंगे।
सुझाव:-किसी देवालय में जाकर इत्र का दान करें, अच्छा होगा।
शुभ रंग-नीला

तुला:-आज भौतिक सुख साधनों को जुटाने के लिए मन चिंतित रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ चीजों पर अधिक खर्च होगा।
सुझाव:- आज आप गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें।
शुभ रंग – श्वेत।

वृश्चिक:-आज सगे सम्बन्धी की अस्वस्थता से मन परेशान रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा में निखार आएगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
सुझाव:-आज आप किसी ब्राह्मण को एक सफेद रंग का गमछा दान कर सकते हैं।
शुभ रंग-हरा

धनु:-आज आप स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता को साबित करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।
सुझाव:-किसी मन्दिर में जाकर देवी मां को एक लाल चुनरी चढ़ाएं।
शुभ रंग-सुनहरा

मकर:-आज आप नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धर्म और शुभ कार्य के आयोजन हो सकते हैं।
सुझाव:-आज आप गाय को पानी पिलाएं।
शुभ-बैगनी

कुम्भ:-आज आपका मन आध्यत्मिक क्षेत्र में केंद्रित रहेगा। परिवार की उन्नति के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। भाइयों का सहयोग सम्भव है।
सुझाव:-आज आप मंदिर के पुजारी को रामायण भेंट करें, सफलता प्राप्त होगी।
शुभ रंग-भूरा

मीन:-आज उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। आर्थिक फायदे अच्छे होंगे। भवन-वाहन खरीदने में जल्दबाजी न करें।
सुझाव:-आज आप अन्न का दान करें, शुभ होगा।
शुभ रंग-मटमैला

सूचना:- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अत: इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ शुक्लपक्ष द्वादशी है।
2-आज प्रदोष व्रत है।
3-आज ही त्रिविक्रम पूजा व चम्पक द्वादशी उड़ीसा में मनायी जाती है।
4-राजस्थान में आज ही के दिन से (भीम के पौत्र बर्बरीक) खाटूश्याम बाबा का मेला व उत्सव मनाया जाता है।

प्रेरणादायी चौपाई

बिनु सत्संग विवेक न होई।
राम कृपा बिनु सुलभ न सोई।।

अर्थ:-बिना सत्पुरुषों के संग विवेक नहीं होता और श्री सीताराम की कृपा बिना सत्पुरुषों (सत्संग) संग सुलभ नहीं है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV