आज का राशिफल 26 जुलाई दिन रविवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को मेहनत का आशानुकूल परिणाम नहीं मिलेगा। प्रिय व्यक्तियों से मिलना हो सकता है। दूसरों के झगड़ों में अपनी सक्रियता न रखें।

वृषभ — आज किये गये प्रयास भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। भावनाओं में नियन्त्रण रखें। मित्रों के द्वारा कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। आपके व्यवहार में विनम्रता रहेगी। प्रेमी जन के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन — बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। आपके आत्मविश्वास और मनोबल में कमी रहेगी। कारोबार में कड़े फैसले लेने से बचें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शत्रुओं से भय रहेगा। शरीर में थकान रहेगी।

कर्क — उत्साहित होकर कार्य करने से सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शत्रुओं से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं। घर में मेहमानों के आने से कुछ असहज महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है।

सिंह — अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिन्तित रहेंगे। व्यापार में नुकसान होने की आशंका है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते है। परिवार में किसी सदस्य के स्वभाव के कारण घर का वातावरण खराब हो सकता है। दोस्त आपकी सहायता नहीं कर पायेंगे।

कन्या — बड़े कारोबारी सौदे होने के योग बन रहे हैं। आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आय के नये स्त्रोत बनाने में सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेगा। किसी नये प्रोजेक्ट में रुचि ले सकते हैं।

तुला — सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे। जॉब में परेशानी बढ़ सकती है। आप पर गलत आरोप लग सकते हैं। मांगलिक कार्यों को टालना पड़ सकता है। पेट में दर्द की समस्या रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों को रोकने के लिये मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं।

वृश्चिक —  नौकरीपेशा लोगों को काफी अच्छी तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के विचारों को महत्व अवश्य दें। समय काफी अनुकूल रहने वाला है। घर में मनोरंजन को काफी समय देंगे। आज आपकी कोई महिला मित्र आपको प्रपोज कर सकती है।

धनु — जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जॉब में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

मकर — बौद्धिक अध्ययन और पठन-पाठन में रुचि लेंगे। धार्मिक यात्रा में जाने की योजना बनायेंगे। परिवार के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कुम्भ — सम्पत्ति के मामले उलझ सकते हैं। मित्रों और शुभ चिन्तकों से विवाद की स्थिति बन सकती है। उचित और परिस्थिति के अनुकूल निर्णय लेने में मुश्किल होगी। किसी पुरानी योजना में अवरोध आने की आशंका है। अजनबी लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें।

मीन — समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साझेदार लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन की परेशानी दूर होगी। प्रेम विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ चिन्तकों के साथ विचार-विमर्श लाभकारी होगा

LIVE TV