आज का राशिफल, दिनांक-18 फरवरी 2017, दिन- शनिवार

आज का राशिफलमेष- आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुश मिजाज माहौल में बीतेगा, जो आपको नयी ऊर्जा और स्फूर्ति से भर देगा।

वृषभ- पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से अपने पक्ष में कर पाएंगे।

मिथुन- अविवाहितों के लिए विवाह के अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

कर्क- प्रेम सम्बन्धों के लिए समय मिश्रित है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।

सिंह- प्रेम सम्बन्धों के प्रति लापरवाही बरतनें से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं सूझबूझ कर बनाएं।

कन्या- जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुर वाणी से सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ाएगी।

तुला- कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

वृश्चिक- नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है।

धनु- घर-गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं लग रहा। ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।

मकर- प्रेम संबंधों में कुछ तनाव रहेगा लेकिन इसे निर्णायक मोड़ पर लाने की जरूरत नहीं। आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

कुंभ- भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से भी संबंध में गड़बड़ी आएगी।

मीन- कुछ झंझटें पैदा हो सकती हैं। प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। शार्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

LIVE TV