आप का दिन मंगलमय हो, नौ जून, दिन-गुरुवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय) दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक, तिथि-पंचमी, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल-दक्षिण

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:-आज परिवार को समय दें, हितकर होगा।
शुभ रंग-सुनहरा

वृष:-आज आपको यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। मन में प्रसन्नता रहेगी।
सुझाव:-आज आप विद्युत चालक यंत्रों से सावधान रहें।
शुभ रंग-नीला

मिथुन:-आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। घर में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें।
सुझाव:-आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग-केसरिया

कर्क:-आज आपके मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। कोई निर्णय लेने से पूर्व गम्भीरतापूर्वक विचार अवश्य कर लें।
सुझाव:-आज गौमाता को भोजन कराएं, सर्वोत्तम होगा।
शुभ रंग-नारंगी

सिंह:-आज आपका जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। परेशानियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
सुझाव:-दीन-दुखियों की सहायता करें, लाभ होगा।
शुभ रंग:-धानी

कन्या:-आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:-सभी से मर्यादित सम्बन्ध रखें, हितकर होगा।
शुभ रंग-हल्का लाल

तुला:-आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
सुझाव:-अव्यवस्थित यात्रा न करें, हितकर होगा।
शुभ रंग-आसमानी

वृश्चिक:-आज आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। गलतफहमियों से दूर रहें। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:-आज आवश्यकता अनुसार धन खर्च करें।
शुभ रंग-पीला

धनु:-आज किसी प्रतियोगिता में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। आत्मविश्वाश बना रहेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:-आज हनुमान जी का दर्शन अवश्य करें तब दैनिक कार्य आरम्भ करें।
शुभ रंग-बैंगनी

मकर:-आज आप के कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आपके विचारों से लोग प्रभावित होंगे। आपके सम्मान में वृद्धि होगी।
सुझाव:-आपने स्वजनों का ध्यान रखें।
शुभ रंग:-गुलाबी

कुम्भ:-आज साहित्य के क्षेत्र में आप अपना योगदान दे सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए-नए विचार मन में आ सकते हैं।
सुझाव:-आज आप विवादित जगहों पर न जाएं, हितकर होगा।
शुभ रंग-हल्का पीला

मीन:-आज परिवार में प्रसन्नता रहेगी। शत्रुओं से विवाद हो सकता है। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी
सुझाव:-आज आप देवालय में परिक्रमा करें।
शुभ रंग-हरा

सूूचना :- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अस्तु इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है।
2-आज गुरु पुष्य नक्षत्र है, जो सर्वोत्तम माना जाता है।
3-आज के दिन रत्नों में प्राण आ जाता है, ऐसी मान्यता शास्त्रोक्त है।
4-आज के दिन दान पुण्य का विशेष महत्व होता है।

प्रेरणादायी चौपाई

मंगल भवन अमंगल हरी।
द्रवउ सो दसरथ अजिर बिहारी।।

अर्थ:-जो मंगल के भवन (घर) हैं, समस्त अमंगलों को हरने वाले हैं, ऐसे दसरथ पुत्र श्री राम हम पर कृपा करें।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV