आज का राशिफल, 22 जुलाई 2019, दिन- सोमवार 

Aries (मेष)

आज का दिन : आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं | कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है | अचानक धन लाभ होने की संभावना है | इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें सफलता मिल सकती है | किसी कार्य में अपनों की मदद आपको मिल सकती है | धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग आप कर सकते हैं | ये यात्रा सुखद भी रहेगी | ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी |

 

Taurus (वृष)

आज का दिन :

वृष राशि – आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा | आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा | इस राशि के छात्रों के करियर में आज के दिन नया बदलाव आयेगा | जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा | आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी | इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी | कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे | दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा | अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा |

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है | किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है | किसी पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है | परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है | आप पार्टनर के साथ यादगार पल बितायेंगे | आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है | किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात प्रसन्नतादायक रहेगी | अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे |

 

Cancer (कर्क)

आज का दिन : आज आपका दिन सामान्य रहेगा | स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा | आपको अपने सोच और व्यव्हार को संतुलित रखना चाहिए | किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए | दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी | आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए | आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए | इससे आपको फायदा भी हो सकता है | व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी | नौकरी में आपके काम की सराहना होगी | बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी | पक्षियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी |

 

 

Leo (सिंह)

आज का दिन : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा | आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है | परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं | पैसों के लेन- देन करने से आपको बचना चाहिए | अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा | किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए | कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी | आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे | शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |

 

Virgo (कन्या)

आज का दिन : आज आपका दिन शानदार रहेगा | आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा | साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे | संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी | आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है | आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे | आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे | घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी | कुत्ते को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी |

 

Libra (तुला)

आज का दिन : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं | सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा | आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है | परिवार के कुछ मामलों में आपको अनदेखा करने से बचना चाहिए | मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लान बना सकते हैं | आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करनी चाहिए | बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी |

 

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा | पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे | थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं | आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है | व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है | आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं | वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा | ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है | सुबह  उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी |

 

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा | ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा | अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा | आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं | किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा | लवमेट के लिये आज का दिन फेवरेबल रहेगा | कोई शुभ समाचार आपको मिलेंगे | मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा | रचनात्मक कामों में आप सफल रहेंगे | हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे |

 

Capricorn (मकर)

आज का दिन : आज आपका दिन सामान्य रहेगा | पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है | ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं, इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है | किसी बात को लेकर भाई-बहन से थोड़ी अनबन हो सकती है  | आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं | आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं | नए संबंधों से आपको फायदा हो सकता है | घर के मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी |

 

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : आज आपका दिन शानदार रहेगा | कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी | साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे | घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा | आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा | साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे | आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे | परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा | किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी | जरूरतमंद को भोजन कराएं, सफलता आपके कदम चूमेगी |

 

Pisces (मीन)

आज का दिन : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है | भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे | जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं | बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है | सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं | कार्यस्थल पर आपको सहयोग मिल सकता है | दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है | कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है | गणेश जी को लाल पुष्प चढ़ाएं, दोस्तों से संबंध बेहतर होंगे |

LIVE TV