आज का राशिफल, दिनांक-25 जनवरी 2017, दिन- बुधवार

आज का राशिफलमेष : धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त होंगे।

वृष : धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। संतान को कष्ट होगा।

मिथुन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क : आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय में व्यवधान रहेंगे।

सिंह : मानसिक परेशानियां रहेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या : माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पठन-पाठन में असहज रहेंगे।

वृश्चिक : जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

धनु : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर : आत्मस संयत रहें। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैद्य परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ : धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पदोन्नति संभव है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

मीन : नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी, लेकिन क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।

LIVE TV