आज का राशिफल, दिनांक-17 जनवरी 2017, दिन-मंगलवार

आज का राशिफलमेष : धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। लेकिन रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृष : कुटुम्ब-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वस्त्रादि आदि उपहार में मिल सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन : मन परेशान रहेगा। रहन-सहन कष्टप्रद हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

कर्क : वाणी में कठाेरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय वृद्धि में प्रारंभिक कठिनाइयां आ सकती हैं।

सिंह : स्वभाव में जिद्दीपन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्म संयत रहें। रोजमर्रा के कार्यों में व्ववधान आ सकते हैं।

कन्या : सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रुआें पर विजय मिलेगी।

तुला : आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। खानपान के प्रति सतर्क रहें। यात्रा पर जाना हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक : प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय वृद्धि संभव है।

धनु : नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अनियोजित खर्च में वृद्धि होगी।

मकर : मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।

कुंभ : वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मीन : किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

LIVE TV