आज का राशिफल, दिनांक- 07 जनवरी 2017, दिन- शनिवार

आज का राशिफलमेष : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

वृष : नौकरी में साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें।

मिथुन : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। मित्र के सहयेाग से सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कर्क : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। आय में व्यवधान एवं खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेगी।

सिंह : धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

कन्या : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

तुला : मानसिक शांति रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। अचानक आय वृद्धि के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक : माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कठिनाइयां आ सकती हैं। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

धनु : किसी मित्र के सहयेाग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है।

मकर : कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धनलाभ हो सकता है। खर्च भी बढ़ेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

कुंभ : धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन : अध्‍ययन में रुचि रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

LIVE TV